{"_id":"5c601e2abdec227d9070c3ea","slug":"british-woman-filed-sexual-harassment-case-on-indian-man-clothes-seized","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय व्यक्ति पर लगा ब्रिटिश महिला के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप, कपड़े किए गए जब्त","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
भारतीय व्यक्ति पर लगा ब्रिटिश महिला के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप, कपड़े किए गए जब्त
Sun, 10 Feb 2019 06:21 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, दुबई
भाषा, दुबई
Published by: Trainee Trainee
Updated Sun, 10 Feb 2019 06:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुबई में एक भारतीय व्यक्ति पर एक आवासीय टॉवर की लिफ्ट के अंदर एक ब्रिटिश पर्यटक का यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया गया है। दुबई कोर्ट ऑफ़ फ़र्स्ट इंस्टेंस में 24 वर्षीय भारतीय कामगार पर आरोप लगाया गया है। अभियोजन पक्ष ने उस पर 35 वर्षीय पर्यटक को अनुचित तरीके से छूने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
पीड़िता के हवाले से खलीज टाइम्स ने बताया कि शाम लगभग चार बजकर 40 मिनट की यह घटना है। मैं 37वीं मंजिल पर जिम में योग करने जा रही थी। एक एशियाई व्यक्ति मेरे साथ लिफ्ट में था। उसमें सिर्फ हम दोनों थे। वह मुझे छूने के लिए एक तरह से मेरे करीब खड़ा था। मैं दूर हट रही थी लेकिन वह मेरे बाईं ओर से नहीं हटा।
विज्ञापन
पीड़िता ने सरकारी अभियोजक जांचकर्ता को बताया कि वह 34वीं मंजिल पर उतर गया और जब मैं 37वीं मंजिल पर पहुंची तो मैंने पाया कि उसके वीर्य के निशान मेरे कपड़ों पर थे।
विज्ञापन
रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता ने इस बात की सूचना होटल सुरक्षाकर्मियों को दी और सर्विलांस कैमरों की जांच की गई। लिफ्ट में कोई कैमरा नहीं था लेकिन आरोपी उस कैमरे में कैद हो गया जब वह लिफ्ट में घुसा था। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अगले दिन इसी टॉवर से संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि उसने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि वह उसे छूने के इरादे से महिला के बहुत करीब खड़ा था। रिपोर्ट के अनुसार महिला के कपड़ों को जब्त कर लिया गया है। पर्यटक के कपड़ों पर आरोपी के डीएनए के निशान पाए गए है। फैसला 25 फरवरी को सुनाया जायेगा। हिरासत में लिए गए भारतीय कामगार ने अदालत में आरोपों से इनकार किया है।