{"_id":"5c10cd13bdec224192170934","slug":"british-theresa-may-to-face-leadership-challenge-over-brexit","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेक्जिट मामले में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे को करना पड़ सकता है चुनौतियों का सामना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रेक्जिट मामले में ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे को करना पड़ सकता है चुनौतियों का सामना
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 12 Dec 2018 02:25 PM IST
विज्ञापन
Theresa May
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन की प्रधानमंत्री टेरेसा मे को बुधवार को ब्रेक्जिट योजना पर नेतृत्व की चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। मे के सम्मुख ब्रेक्जिट मामले में चुनौतियां तब शुरू हुईं जब संसद के 48 कंजर्वेटिव सदस्यों ने 1922 की समिति के समक्ष वोट मांगने के लिए पत्र प्रस्तुत किए। थेरेसा मे ने प्रधानमंत्री बनने के कुछ दिनों बाद ही 2016 में यूरोपीय संघ छोड़ने के लिए वोट किया था जिसकी वजह से उनकी पार्टी में काफी आलोचना भी हुई थी।
विज्ञापन
इससे पहले थेरेसा मे सोमवार को आखिरी बार ब्रेक्जिट पर अपने फैसले को लेकर सांसदों को मनाने की कवायद शुरू की थी। लेकिन इसका कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला। ब्रेक्जिट ब्रिटेन के यूरोपीय यूनियन से अलग होने की प्रक्रिया है। इसी मुद्दे पर थेरेसा मे प्रधानमंत्री बनी हैं। थेरेसा ने नवंबर में ब्रसेल्स में अलगाव से संबंधित एक महत्वपूर्ण दस्तावेज पर दस्तखत किए थे।
विज्ञापन
पिछले महीने ब्रसेल्स के साथ हस्ताक्षर किए गए मसौदे पर मंगलवार को संसद में उनकी सरकार को हार का सामना करना पड़ा है। यह मसौदा इस आधार को लेकर था, जिसके बदौलत 46 साल बाद द्वीप राष्ट्र अपने मुख्य व्यापारिक भागीदार का साथ छोड़ने वाला है।
विज्ञापन
इस एक बड़ी हार के बाद मे को उनकी कंजर्वेटिव पार्टी और विपक्षी लेबर पार्टी दोनों से झटका लग सकता है। इससे ब्रेक्जिट प्रक्रिया में भी देरी देखने को मिल सकती है।