फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British sikh association reprimanded who demanding a separate country for sikhs

सिखों के लिए अलग देश की मांग करने वालों को ब्रिटिश सिख एसोसिएशन ने लगाई लताड़

Mon, 10 Aug 2020 04:08 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 10 Aug 2020 04:08 AM IST
विज्ञापन
British sikh association reprimanded who demanding a separate country for sikhs
सिख

सिखों के लिए अलग देश की मांग करने वालों को एक ब्रिटिश सिख एसोसिएशन ने फटकार लगाई है। एसोसिएशन ने ऐसे लोगों को ब्रिटिश पासपोर्ट छोड़ने की सलाह देते हुए कहा कि ये लोग पंजाब जाकर प्रदर्शन करें ताकि पता चले कि वो लोग इसके लिए कितने गंभीर हैं।

विज्ञापन


इससे पहले ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने यह सुनिश्चित किया था कि उनकी सरकार अलग आजाद देश के आंदोलन का समर्थन नहीं करेगी। दो दिन पहले ब्रिटिश कारोबारी लॉर्ड रमींदर (रमी) रेंगर ने ट्वीट किया, आज मैंने प्रधानमंत्री जॉनसन से बात की।
विज्ञापन



उन्होंने सुनिश्चित किया है कि ब्रिटिश सरकार सिखों के लिए आजाद मुल्क के आंदोलन का समर्थन नहीं करेगी। धन्यवाद, प्रधानमंत्री। उनके इस पोस्ट पर लेबर पार्टी की सांसद प्रीत कौर गिल ने कहा, आत्मनिर्णय का सिद्धांत संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अनुच्छेद 1 में प्रमुखता से शामिल है। इस बयान के लिए उन्हें ब्रिटेन में रह रहे सिखों ने ट्रोल किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेशे से पत्रकार कुलदीप सिंह शेखावत ने कहा, यह आंदोलन एक फर्जी आइडिया है। भारत में ऐसा कोई नहीं है जो अलग देश की मांग कर रहा है। भारतीय सिख जानते हैं कि भारत उनके लिए है और वो भारत के लिए हैं।


हालांकि, पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के इशारे पर काम कर रही सिख फेडरेशन यूके ने गिल का समर्थन करते हुए कहा, सिखों का अपनी मातृभूमि पर कानूनी और ऐतिहासिक अधिकार है, अंग्रेजों ने सिख साम्राज्य के साथ संधि पर हस्ताक्षर किए जो आज वैध हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed