फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British royal Prince Andrew lawyers says sexual harresment case by Virginia Roberts Giuffre

दावा: प्रिंस एंड्रयू के वकीलों ने कहा- उनपर यौन शोषण के लगे आरोप निराधार और आधारहीन

Tue, 14 Sep 2021 09:56 PM IST
प्रशांत कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: प्रशांत कुमार झा Updated Tue, 14 Sep 2021 09:56 PM IST
सार


 ड्यूक ऑफ यॉर्क प्रिंस एंड्रयू को ब्रिटेन में एक सम्मानित वॉर हीरो से प्लेबॉय प्रिंस का खिताब भी मिल चुका है। ब्रिटिश सिंहासन पर दावेदारी की कतार में प्रिंस एंड्रयू का स्थान फिलहाल नौंवा है। उनके खिलाफ गिफ्रे ने एंड्रयू पर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
British royal Prince Andrew lawyers says sexual harresment case by Virginia Roberts Giuffre
PRINCE ANDREW, DUKE OF YORK - फोटो : social media

विस्तार

ब्रिटिश महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के बेटे प्रिंस एंड्रयू पर लगे यौन शोषण का मामला कोर्ट में चल रहा है। वर्जीनिया रॉबर्ट्स गिफ्रे ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।  मंगलवार को प्रिंस एंड्रयू की कानूनी सलाहकार की टीम ने वर्जीनिया रॉबर्ट्स गिफ्रे के यौन शोषण के आरोपों को निराधार बताया और कोर्ट में सही तरीके से दस्तावेज पेश नहीं करने का दावा किया। बता दें कि  गिफ्रे ने 2019 में पहली बार बताया था कि उन्हें ब्रिटेन के प्रिंस एंड्रयू के साथ यौन कृत्य करने के लिए मजबूर किया गया था।

विज्ञापन


प्रिंस एंड्रयू के वकील एंड्रयू ब्रेटलर ने सोमवार को न्यूयॉर्क की अदालत में सुनवाई के दौरान कहा कि ड्यूक ऑफ यॉर्क प्रिंस एंड्रयू पर लगाए गए आरोप आधारहीन, निराधार और बेबुनियाद है। इस मामले को ऊंची अदालत में चुनौती दी जाएगी। ब्रेटलर ने कहा कि गिफ्रे ने एंड्रयू पर यौन संबंध बनाने का आरोप लगाया और अगस्त में न्यूयॉर्क में राजकुमार के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया, जबकि दोनों के बीच समझौता हो चुका था। 
विज्ञापन


एंड्रयू ने यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया- गिफ्रे
रॉबर्ट्स गिफ्रे ने दावा कि एंड्रयू ने यौन संबंध बनाने के लिए उन्होंने जेफरी एपस्टीन को भेजा था और उसने अपने जाल में फंसाकर शिकार बनाया। गिफ्रे का दावा है कि एपस्टीन ने उन्हें कम उम्र में ड्यूक ऑफ यॉर्क सहित अपने दोस्तों के साथ यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया था। एंड्रयू ने गिफ्रे के आरोपों का बार-बार खंडन किया है, लेकिन एपस्टीन के साथ प्रिंस के संबंधों को लेकर संदेह भी जाहिर किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed