फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British royal couple not guaranteed work permit in Canada doubt over security expenses raised

ब्रिटिश शाही जोड़े को कनाडा में वर्क परमिट की गारंटी नहीं, सुरक्षा खर्च उठाए जाने पर भी संशय

Wed, 15 Jan 2020 01:37 AM IST
योगेश साहू न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, मॉन्ट्रियल/लंदन।
न्यूयॉर्क टाइम्स न्यूज सर्विस, मॉन्ट्रियल/लंदन। Published by: योगेश साहू Updated Wed, 15 Jan 2020 01:37 AM IST
विज्ञापन
British royal couple not guaranteed work permit in Canada doubt over security expenses raised
मेगन मार्केल-प्रिंस हैरी (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

ब्रिटेन का शाही जोड़ा, प्रिंस हैरी और मेगन मर्केल अंशकालिक रूप से कनाडा में रहेंगे, लेकिन यहां उनकी सुरक्षा का खर्च कौन उठाएगा, यह स्पष्ट नहीं है। विशेषज्ञों का मानना है कि ब्रिटेन की महारानी कनाडा की भी औपचारिक राष्ट्र प्रमुख हैं, इसके बावजूद शाही जोड़े को वर्क परमिट मिलने की गारंटी नहीं है।

विज्ञापन


कनाडा के आम लोग नहीं चाहते कि प्रिंस हैरी और मेगन का सुरक्षा खर्च उन्हें उठाना पड़े। कार्लटन यूनिवर्सिटी में राजशाही मामलों के विशेषज्ञ फिलिप लगासे का मानना है कि शाही जोड़े की सुरक्षा का खर्च उठाना पड़ा तो स्थानीय लोगों का एक वर्ग नाराज होगा। लगासे ने यह भी कहा कि महारानी प्रिंस हैरी की दादी हैं, लेकिन वे कनाडा की नागरिक नहीं हैं।
विज्ञापन


इसलिए, महारानी के औपचारिक राष्ट्र प्रमुख होने के बावजूद प्रिंस हैरी को यहां कोई वैधानिक अधिकार हासिल नहीं हैं। प्रिंस हैरी और मेगन ने आर्थिक आत्मनिर्भरता का दावा किया है, लेकिन वे कनाडा में काम कर पाएंगे या नहीं, इस बारे में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। वहीं,कनाडा के वित्त मंत्री बिल मोरन्यू ने इस बारे में पूछे जाने पर बताया कि सरकार ने इस पर अभी तक विचार नहीं किया है। उन्होंने कहा, कनाडा राष्ट्रमंडल के सदस्य के रूप में जरूर अपनी भूमिका हमेशा निभाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रिंस हैरी से मिलीं महारानी, शाही दंपती को वक्त देने पर सहमति

शाही परिवार में चल रही उथल-पुथल के बीच महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय ने अपने पोते प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल को बदलाव के लिए समय देने पर हामी भर दी है। इस दौरान दोनों पति-पत्नी अपना समय ब्रिटेन और कनाडा में गुजारेंगे। बता दें कि प्रिंस हैरी राजशाही से वरिष्ठ पद छोड़ने और आर्थिक रूप से स्वायत्त होने की घोषणा कुछ दिन पूर्व कर चुके हैं।

इस मुद्दे पर बकिंघम पैलेस ने राजकुमार से बातचीत करने का बयान दिया था। चर्चा के बाद शाही परिवार की ओर से बयान जारी किया गया। महारानी ने अपने पोते के साथ भी मुलाकात कर इस मसले पर चर्चा की। बकिंघम पैलेस की ओर से जारी बयान से यह बात सामने आई है कि राज परिवार के दोनों सदस्यों की भविष्य में क्या भूमिका होगी इस पर बाद में फैसला होगा। महारानी ने इस मुद्दे पर अपने पोते से आमने-सामने मुलाकात कर भविष्य में उनके और मेगन की भूमिका के बारे में चर्चा की। हालांकि इस बारे में बहुत अधिक जानकारी नहीं दी गई लेकिन वार्ता में सभी तरह के मतभेदों पर भी चर्चा होने के संकेत हैं।

ये था मामला

शाही दंपति प्रिंस हैरी और उनकी पत्नी मेगन मर्केल ने बुधवार को घोषणा की थी कि वे शाही भूमिका भविष्य में नहीं निभाना चाहते हैं। इसके पीछे का कारण बताते हुए उन्होंने कहा था कि वे अपना समय कनाडा और उत्तर अमेरिका के बीच बीताना चाहते हैं। साथ ही आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहते हैं. इस मुद्दे को सुलझाने के लिए महारानी ने बैठक बुलाई। दो घंटे चली इस बैठक के बाद उन्होंने अपने पोते और उसकी पत्नी को हां कह दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed