फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British police say they have arrested an ex-soldier facing terrorism charges who escaped from prison

British Police: लंदन की जेल से फरार संदिग्ध आतंकवादी गिरफ्तार, ब्रिटिश पुलिस को मिली सफलता

Sat, 09 Sep 2023 09:57 PM IST
रोहित राज न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sat, 09 Sep 2023 09:57 PM IST
सार

आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में दक्षिण-पश्चिम लंदन की वंड्सवर्थ जेल में बंद विचाराधीन कैदी डेनियल अबेद खलीफ सामान पहुंचाने वाली वैन में छिपकर कथित तौर पर फरार हो गया था। आरोपी ब्रिटिश सेना में सेवा भी दे चुका है।

विज्ञापन
British police say they have arrested an ex-soldier facing terrorism charges who escaped from prison
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लंदन की जेल से फरार एक संदिग्ध आतंकवादी को पकड़ लिया गया है। ब्रिटिश पुलिस के मुताबिक, आतंक के आरोपों का सामना कर रहे एक पूर्व सैनिक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले ब्रिटेन के हवाई अड्डों और बंदरगाहों पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। धोखाधड़ी के आरोप में भारत में वांछित हीरा व्यापारी नीरव मोदी भी तीन साल से अधिक समय से इसी जेल में बंद है।
विज्ञापन


आधिकारिक गोपनीयता अधिनियम के उल्लंघन के आरोप में दक्षिण-पश्चिम लंदन की वंड्सवर्थ जेल में बंद विचाराधीन कैदी डेनियल अबेद खलीफ सामान पहुंचाने वाली वैन में छिपकर कथित तौर पर फरार हो गया था। आरोपी ब्रिटिश सेना में सेवा भी दे चुका है।
विज्ञापन


मेट्रोपॉलिटन पुलिस की आतंकवाद निरोधक कमान ने फरार संदिग्ध का पता लगाने में मदद करने के लिए बुधवार को अपील जारी की थी। आतंकवाद निरोधक कमान के प्रमुख कमांडर डोमिनिक मर्फी ने कहा था कि हमारे अधिकारियों की एक टीम खलीफ का जल्द से जल्द पता लगाने और उसे हिरासत में लेने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा था कि जनता की मदद भी महत्वपूर्ण है। यदि किसी को खलीफ दिखाई देता है या उसके बारे में किसी को कोई जानकारी हो तो वह पुलिस को कॉल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed