फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British PM visited Swami Narayan temple with girlfriend before general election

आम चुनाव से पहले ब्रिटिश पीएम ने गर्लफ्रेंड के साथ किए प्रसिद्ध स्वामी नारायण मंदिर के दर्शन

Mon, 09 Dec 2019 06:58 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 09 Dec 2019 06:58 AM IST
विज्ञापन
British PM visited Swami Narayan temple with girlfriend before general election
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अपनी गर्लफ्रेंड कैरी सायमंड्स के साथ - फोटो : ANI

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने बृहस्पतिवार को होने वाले आम चुनावों में भारतीय समुदाय को लुभाने के लिए अपनी गर्लफ्रेंड कैरी सायमंड्स के साथ प्रसिद्ध हिंदू मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान जॉनसन ने नए भारत के निर्माण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साझेदारी का संकल्प जताया। 31 वर्षीय सायमंड्स ने शनिवार को बोरिस जॉनसन के साथ  लंदन के उत्तर पश्चिम इलाके नेसडेन में पहला आधिकारिक चुनावी अभियान शुरू किया। 

विज्ञापन


दोनों प्रसिद्ध स्वामी नारायण मंदिर पहुंचे, जहां चटक गुलाबी रंग की साड़ी पहने सायमंड्स और जॉनसन ने अप्रवासी भारतीयों से मुलाकात की। इस दौरान, ब्रिटिश पीएम ने कहा कि मैं जानता हूं कि प्रधानमंत्री मोदी नए भारत का निर्माण कर रहे हैं। ब्रिटिश सरकार में हम इस प्रयास में उनका समर्थन करेंगे। जॉनसन की सत्तारूढ़ कंजरवेटिव पार्टी ओपिनियन पोल में विपक्षी लेबर पार्टी से आगे चल रही है। 
विज्ञापन


कश्मीर मुद्दे पर विपक्षी लेबर पार्टी के कथित भारत विरोधी रुख पर इशारा करते हुए जॉनसन ने कहा, इस देश में किसी भी तरह के नस्लवाद या भारत विरोधी भावना के लिए कोई जगह नहीं है। तिलक लगाए और गले में माला पहने जॉनसन ने कहा, ब्रिटिश भारतीयों ने पहले भी कंजरवेटिव को जीतने में मदद करने में भूमिका निभाई है। जब मैंने नरेंद्र (मोदी) भाई से यह कहा तो वह हंसने लगे और बोले कि भारतीय सदैव जीतने वाले के साथ रहते हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर हिंदुओं द्वारा दिया गया सर्वश्रेष्ठ उपहार
जॉनसन ने स्वामी नारायण मंदिर के बारे में कहा, यह मंदिर हमारे देश को हिंदू समुदाय द्वारा दिया गया सबसे महान उपहारों में से एक है। यह हम सभी के जीवन में सामुदायिक भावना को प्रबल करता है। आप महान धर्मार्थ कार्य कर समाज में काफी योगदान दे रहे हैं। लंदन और ब्रिटेन भाग्यशाली हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed