फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British PM Starmer warns of painful budget ahead in keynote speech

UK: 'काफी दर्द देने वाला होगा इस बार का बजट', पीएम स्टार्मर बोले- देश की नींव को ठीक करने के लिए यह जरूरी

Tue, 27 Aug 2024 06:18 PM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: बशु जैन Updated Tue, 27 Aug 2024 06:18 PM IST
सार

रोज गार्डन में हुई एक सभा में ब्रिटिश पीएम ने कहा कि देश की आर्थिक और सार्वजनिक वित्तीय स्थिति को कंजर्वेटिव पार्टी ने बेहद खराब करके हमे सौंपा है। अब देश की नींव को ठीक करना हमारी जिम्मेदारी है।

विज्ञापन
British PM Starmer warns of painful budget ahead in keynote speech
कीर स्टार्मर - फोटो : एएनआई

विस्तार

ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने अपने पहले भाषण में यूके की जनता को कुछ सख्त उपाय लागू करने का संकेत दिया। रोज गार्डन में हुई एक सभा में ब्रिटिश पीएम ने कहा कि देश की आर्थिक और सार्वजनिक वित्तीय स्थिति को कंजर्वेटिव पार्टी ने बेहद खराब करके हमे सौंपा है। अब देश की नींव को ठीक करना हमारी जिम्मेदारी है। इसलिए अक्टूबर में आने वाले बजट में सरकार को बेहद कड़े निर्णय लेने होंगे। इसके चलते आने वाला बजट काफी दर्द देने वाला हो सकता है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बजट में लंबे समय की भलाई के लिए छोटे दर्द होंगे। हो सकता है कि कुछ ऐसे फैसले हों, जिससे जनता परेशान हो, लेकिन देश की मौजूदा स्थिति को देखते हुए हमारे कोई अन्य विकल्प नहीं है। इन कठिन आर्थिक निर्णयों का कारण टोरीज 14 वर्ष की सत्ता के अंत में छोड़ा गया 22 बिलियन पाउंड का ब्लैक होल होगा। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि जैसा कि मैंने वादा किया था सरकार देश की रोज सेवा करने वाले लोगों प्रशिक्षु, शिक्षक, नर्स, छोटे व्यवसाय के मालिक, अग्निशामक और हमारे समुदाय की सेवा करेगी, तो बिल्कुल ऐसा ही किया जाएगा। बस हमें चीजें कुछ अलग तरीके से करनी होंगीं। हम 14 साल की सड़ांध को खत्म करने, एक दशक की गिरावट को कम करने और नींव को दुरुस्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटिश पीएम बोले कि अब से लेकर क्रिसमस के बीच हम वैसे ही आगे बढ़ेंगे, जैसे हमने शुरू किया था। हम बात नहीं करेंगे, बल्कि काम करेंगे। करदाताओं के धन की सुरक्षा करने के लिए कानून लाएंगे और कड़े निर्णय लेंगे। उन्होंने कंजर्वेटिव के कर बढ़ाने की आलोचना का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हम चुनाव से पहले की स्थिति को लेकर ईमानदार हैं। हम किसी तरह की कर वृद्धि नहीं करने जा रहे हैं। 


ब्रिटेन में हाल ही में हुए दंगों को लेकर उन्होंने कहा कि यह हिंसक झड़पें पूर्व सरकार के लुभावने वादों के कारण हुईं। पूर्व सरकार ने जनता को धोखा दिया। इसका इलाज एक साथ आकर ही किया जा सकता है। पीएम बोले कि हमारे पास एक ऐसा देश है, जिसे हमने कड़ी मेहनत के बाद मिलकर बनाया है। जो हम में से हर एक का है। आइए मिलकर इसे ठीक करें और गंदगी को साफ करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed