फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British pm Boris Johnson threatens to hold mid term elections if Brexit agreement is not passed

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने दी मध्यावधि चुनाव कराने की धमकी

Wed, 23 Oct 2019 03:25 AM IST
संजीव कुमार झा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 23 Oct 2019 03:25 AM IST
विज्ञापन
British pm Boris Johnson threatens to hold mid term elections if Brexit agreement is not passed
ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : पीटीआई

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने ब्रिटेन के यूरोपीय संघ (ईयू) से अलग होने के लिए तय की गई 31 अक्टूबर की समयसीमा का पालन करने के लिए संसद के जरिए अपने ब्रेक्जिट समझौते को आगे बढ़ाने की मंगलवार को आखिरी कोशिश की।

विज्ञापन


सोमवार रात को ईयू से अलग होने वाले विधेयक के प्रकाशन के बाद जॉनसन ने मंगलवार को हाउस ऑफ कॉमन्स में चर्चा शुरू की। साथ ही उन्होंने आगाह किया कि अगर सांसद समयसीमा के खिलाफ वोट करते हैं तो वह यह विधेयक छोड़ देंगे और मध्यावधि चुनाव कराने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


हालांकि, विपक्षी सांसदों ने उन पर बिना उचित समीक्षा के 110 पृष्ठों के विधेयक के जरिए जल्दबाजी दिखाने की कोशिश करने का आरोप लगाया। जॉनसन ने सांसदों से कहा, मैं इसके लिए किसी भी कीमत पर और समय नहीं लेने दूंगा। अगर संसद ब्रेक्जिट से इनकार करती है और इसके बजाय सब चीजें जनवरी या उससे आगे तक टालती है तो किसी भी सूरत में सरकार इस परिस्थिति को बरकरार नहीं रख सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, और काफी खेद के साथ मुझे कहना होगा कि यह विधेयक वापस लेना होगा और हमें आम चुनाव कराना पड़ेगा। गौरतलब है कि जॉनसन ईयू के साथ पिछले हफ्ते एक ‘‘अच्छे नये समझौते’’ पर सहमत हो गए थे।

हालांकि, ब्रिटेन की संसद में शनिवार को सांसदों ने जॉनसन के ब्रेक्जिट समझौते में देर कराने वाले एक प्रस्ताव का समर्थन करने के लिए मतदान किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed