{"_id":"5d6dbf6e8ebc3e016e026caf","slug":"british-pm-boris-johnson-in-disarray-on-brexit-issue-possibility-of-mid-term-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेग्जिट मसले पर उहापोह में ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन, मध्यावधि चुनाव की संभावना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रेग्जिट मसले पर उहापोह में ब्रिटिश पीएम बोरिस जॉनसन, मध्यावधि चुनाव की संभावना
Tue, 03 Sep 2019 06:48 AM IST
Nilesh Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 03 Sep 2019 06:48 AM IST
विज्ञापन
Boris Johnson
- फोटो : UK Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन में ब्रेग्जिट मसले पर संसद में सरकार समर्थन नहीं जुटा पाई तो इस स्थिति में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन मध्यावधि चुनाव कराने पर विचार कर सकते हैं। सोमवार को मंत्रियों की बैठक में उन्होंने इस बात का संकेत दिया है। वहीं, दूसरी ओर इस बात का अनुमान लगाया जा रहा है कि यदि विपक्षी सांसद डील को आगे बढ़ाने वाले बिल को पास करा लेते हैं, तो ब्रिटिश पीएम समय से पहले चुनाव करा सकते हैं।
विज्ञापन
अलग-अलग मीडिया सोर्स से यह बताया जा रहा है कि बोरिस जॉनसन चार सितंबर को ही इस बारे में घोषणा कर सकते हैं। यह भी कहा जा रहा है कि नो डील ब्रेग्जिट की तारीख 31 अक्टूबर से पहले ही चुनाव कराए जा सकते हैं। कहा यह भी जा रहा है कि कंजरेवेटिव पार्टी के सांसदों को रिसेप्शन देते समय भी जॉनसन इसी मुद्दे पर चर्चा करेंगे।
विज्ञापन
कहा जा रहा है कि जॉनसन रिसेप्शन में कंजरवेटिव पार्टी के सांसदों से इस बात की चर्चा करेंगे कि हाउस ऑफ कॉमन्स के एजेंडे को किस तरह जेरेमी कॉर्बिन और विपक्ष के नियंत्रण में जाने से रोका जाए और विद्रोही सांसदों से किस तरह मोल-तोल किया जाए। फिलहाल स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है।
विज्ञापन