फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British MPs told Facebook Digital gangster

ब्रिटिश सांसदों ने फेसबुक को लगाई लताड़, बताया डिजिटल गैंगस्टर 

Tue, 19 Feb 2019 04:59 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Tue, 19 Feb 2019 04:59 AM IST
विज्ञापन
British MPs told Facebook Digital gangster

ब्रिटिश सांसदों ने सोमवार को जारी एक रिपोर्ट में फेसबुक पर ब्रिटेन में जानबूझकर आंकड़ों से जुड़े निजता संबंधी नियमों और प्रतिस्पर्धा-रोधी कानूनों के उल्लंघन का आरोप लगाया। सोशल मीडिया पर ‘फर्जी खबरों और भ्रामक जानकारियों’ से संबंधित यह रिपोर्ट 18 महीने की जांच-पड़ताल के बाद तैयार की गई है। रिपोर्ट में सोशल मीडिया कंपनियों पर और अधिक निगरानी बनाए रखने की अपील करते हुए ब्रिटिश सांसदों ने कंपनी को ‘डिजिटल गैंगस्टर’ की संज्ञा दी है।

विज्ञापन


रिपोर्ट तैयार करने वाली संसदीय समिति ने कहा कि सोशल मीडिया वेबसाइटों को अनिवार्य रूप से आचार संहिता का न सिर्फ पालन करना चाहिए, बल्कि हानिकारक या अवैध सामग्री को बेहतर ढंग से नियंत्रित करने के लिए एक स्वतंत्र नियामक द्वारा इनकी निगरानी भी की जानी चाहिए। इस रिपोर्ट में फेसबुक कंपनी के लिए खासतौर पर कहा गया, ‘ऐसा लगता है जैसे साइट की संरचना इस प्रकार से डिजाइन की गई है कि ‘विशिष्ट फैसलों के लिए ज्ञान व जिम्मेदारी को छिपाया’ जा सके।’ 
विज्ञापन


यह स्पष्ट है कि फेसबुक ने जान-बूझकर आंकड़ों की निजता (डेटा प्राइवेसी) और प्रतिस्पर्धा-रोधी संबंधी कानूनों का उल्लंघन किया है। संसद की मीडिया समिति ने रिपोर्ट में फेसबुक सीईओ मार्क जुकरबर्ग पर ब्रिटिश संसद की अवमानना का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जुकरबर्ग को कई बार समिति के सामने पेश होने के लिए कहा गया, लेकिन वह नहीं आए। यहां तक कि फेसबुक ने इस संबंध में भेजे गए ई-मेल तक  का कोई जवाब नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गूगल-फेसबुक जैसी कंपनियों पर डिजिटल कर की तैयारी

वेलिंगटन। न्यूजीलैंड सरकार ने फेसबुक और गूगल जैसी दिग्गज ऑनलाइन कंपनियों पर नया कर लगाने की योजना का एलान किया। सरकार का कहना है कि ये ऑनलाइन कंपनियों हमारे देश में काफी पैसा कमाती हैं लेकिन बहुत कम कर देती हैं। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा अरडर्न ने कहा कि आय और कर के बीच बड़ा अंतर है, जिससे कम करने की जरूरत है। 


उन्होंने कहा कि प्रस्तावित डिजिटल सेवा कर के तहत बहुराष्ट्रीय ऑनलाइन कंपनियों को न्यूजीलैंड में अपनी कमाई का लगभग 2 से 3 प्रतिशत कर के रूप में देना होगा। ये कर दरें अन्य देशों के अनुरूप है। राजस्व मंत्री स्टुअर्ट नैश ने कहा कि विदेशी ऑनलाइन कंपनियों को स्थानीय कंपनियों पर प्रतिस्पर्धात्मक लाभ मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि नया कर अगले साल से लागू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed