फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   British military says cargo ship reports being under attack in Red Sea off coast of Yemen

Cargo Ship Attacked in Red Sea: यमन के पास लाल सागर में मालवाहक जहाज पर हमला, हूतियों ने क्या दी थी चेतावनी?

Sun, 05 Jul 2026 04:53 PM IST
Pavan पीटीआई, काहिरा
पीटीआई, काहिरा Published by: Pavan Updated Sun, 05 Jul 2026 04:53 PM IST
सार

यमन के हूती नियंत्रित शहर होदेदा के पास लाल सागर में एक मालवाहक जहाज पर रविवार को अज्ञात हथियारबंद हमलावरों ने हमला किया। ब्रिटेन की समुद्री व्यापार निगरानी एजेंसी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन
British military says cargo ship reports being under attack in Red Sea off coast of Yemen
लाल सागर में मालवाहक जहाज पर हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यमन के तट के पास लाल सागर में रविवार को एक मालवाहक जहाज पर हमला हुआ। ब्रिटेन की समुद्री सुरक्षा एजेंसी यूनाइटेड किंगडम मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) ने बताया कि जहाज ने अज्ञात हथियारबंद हमलावरों द्वारा हमले की सूचना दी है। घटना की जांच की जा रही है। यूकेएमटीओ के अनुसार हमला यमन के पश्चिमी तटीय शहर होदेदा से करीब 30 समुद्री मील (55 किलोमीटर) दक्षिण-पश्चिम में हुआ। होदेदा शहर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों के नियंत्रण में है। एजेंसी ने बताया कि जहाज से सूचना मिली कि उस पर अज्ञात हथियारबंद लोगों ने हमला किया है। हालांकि, अभी तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली थी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Iran: खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए तीन बेटे, नहीं दिखे सुप्रीम लीडर मोजतबा; आखिर क्यों बनाई दूरी?
विज्ञापन


हूती विद्रोहियों ने दी थी हमले की चेतावनी
हाल के दिनों में हूती विद्रोहियों ने फिर से लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों पर हमले शुरू करने की धमकी दी थी, लेकिन अब तक उन्होंने कोई नया हमला नहीं किया था। इस घटना पर हूती संगठन की ओर से भी तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले गाजा युद्ध के दौरान हूती विद्रोहियों ने अपने नियंत्रण वाले इलाकों के पास से गुजरने वाले कई जहाजों पर ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए थे। इन हमलों के कारण कई अंतरराष्ट्रीय शिपिंग कंपनियों ने लाल सागर और स्वेज नहर के रास्ते की बजाय अफ्रीका के दक्षिणी सिरे से लंबा समुद्री मार्ग अपनाना शुरू कर दिया था।


सोमाली समुद्री लुटेरे भी बने खतरा
लाल सागर और अदन की खाड़ी में इन दिनों सोमाली समुद्री लुटेरों की गतिविधियां भी बढ़ी हैं। 1 जुलाई को दक्षिण-पूर्वी यमन के बलहाफ बंदरगाह से करीब 76 समुद्री मील (140 किलोमीटर) दूर एक जहाज पर संदिग्ध समुद्री लुटेरों ने हमला किया था।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान-तुर्किये की दोस्ती: व्यापार के साथ रक्षा संबंध बढ़ाने पर फोकस, क्या भारत के लिए खतरा है ये गठजोड़?

यूकेएमटीओ के अनुसार, उस घटना में एक छोटी नाव पर सवार चार हथियारबंद लोगों ने जहाज के ब्रिज को मामूली नुकसान पहुंचाया था। विशेषज्ञों का मानना है कि लाल सागर और अदन की खाड़ी में बढ़ते सुरक्षा खतरे अंतरराष्ट्रीय समुद्री व्यापार और वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला के लिए चिंता का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed