फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   iran ayatollah khamenei last rites mojtaba not attend

Iran: खामेनेई के जनाजे में शामिल हुए तीन बेटे, नहीं दिखे सुप्रीम लीडर मोजतबा; आखिर क्यों बनाई दूरी?

Sun, 05 Jul 2026 04:19 PM IST
नितिन गौतम आईएएनएस, तेहरान
आईएएनएस, तेहरान Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 05 Jul 2026 04:19 PM IST
सार

ईरान में अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जारी है। आज खामेनेई के तीन बेटे भी जनाजे में शामिल हुए, लेकिन सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई नहीं दिखाई दिए। 

विज्ञापन
iran ayatollah khamenei last rites mojtaba not attend
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार की प्रक्रिया जारी - फोटो : आईएएनएस

विस्तार

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की तदफीन का दूसरा दिन भी भारी भीड़ और शोक के माहौल के बीच जारी रहा। राजधानी तेहरान में हजारों-लाखों लोग जनाजे में शामिल हुए और इनमें दिवंगत सुप्रीम लीडर के तीन बेटे भी शामिल थे। विभिन्न ईरानी न्यूज आउटलेट्स पूरी प्रक्रिया का लाइव टेलीकास्ट कर रहे हैं। तस्नीम न्यूज एजेंसी के अनुसार जनाजा-ए-नमाज, ईरान के वरिष्ठ धर्मगुरु आयतुल्ला जाफर सोभानी ने अदा कराई। इस मौके पर खामेनेई के तीन बेटे मसूद, मेयसम और मुस्तफा मौजूद रहे। उनके साथ रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) के कमांडर अहमद वाहिदी भी मौजूद रहे हालांकि उनके बेटे और वर्तमान सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई सुरक्षा कारणों से समारोह में शामिल नहीं हुए। 
विज्ञापन


इस्राइल के हमले की आशंका
  • बताया गया कि इस्राइल की ओर से संभावित हमले की आशंका के चलते उन्होंने दूरी बनाई। सुप्रीम लीडर के साथ ही परिवार के 4 अन्य सदस्यों को भी दफन किया जाएगा। इनमें अयातुल्लाह अली खामेनेई की 14 महीने की पोती भी शामिल है। रविवार को उनकी पोती का ताबूत भी तेहरान के इमाम खुमैनी ग्रैंड मोसल्ला पहुंचा, जहां अंतिम नमाज अदा की गई।
  • विज्ञापन
  • समारोह में ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन, संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ, न्यायपालिका प्रमुख गोलामहुसैन मोहसिनी एजेई, आईआरजीसी के कमांडर अहमद वहीदी और कुद्स फोर्स प्रमुख इस्माइल कानी भी शामिल हुए।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सरकारी न्यूज एजेंसी आईआरएनए के मुताबिक खामेनेई के तदफीन की रस्में एक सप्ताह तक ईरान और इराक के विभिन्न शहरों में आयोजित की जाएंगी।

एक सप्ताह चलेगी अंतिम संस्कार की प्रक्रिया
सोमवार को तेहरान के मध्य क्षेत्र और रिवोल्यूशन स्क्वायर (मेयदान-ए-एंगेलाब) तक विशाल अंतिम यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लाखों लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। मंगलवार को धार्मिक शहर कोम में श्रद्धांजलि सभा होगी। बुधवार को पार्थिव शरीर को इराक के नजफ और कर्बला ले जाया जाएगा, जहां शिया मुस्लिमों के पवित्र स्थलों पर श्रद्धांजलि दी जाएगी। गुरुवार को पार्थिव शरीर वापस ईरान लाकर उनके गृह नगर मशहद में इमाम रजा दरगाह परिसर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed