{"_id":"681e3e1221fce314480442fd","slug":"british-airways-orders-new-boeing-planes-worth-10-billion-donald-trump-excited-about-deal-with-uk-2025-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Trump: ब्रिटिश एयरवेज ने 10 बिलियन डॉलर के नए बोइंग विमानों का ऑर्डर दिया, UK के साथ डील पर ट्रंप उत्साहित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Trump: ब्रिटिश एयरवेज ने 10 बिलियन डॉलर के नए बोइंग विमानों का ऑर्डर दिया, UK के साथ डील पर ट्रंप उत्साहित
Fri, 09 May 2025 11:10 PM IST
शुभम कुमार
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: शुभम कुमार
Updated Fri, 09 May 2025 11:10 PM IST
सार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन संग व्यापार समझौते को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा, ब्रिटिश एयरवेज ने बोइंग से 10 अरब डॉलर के विमान खरीदे। साथ ही ट्रंप ने टैरिफ नीति की आलोचना करने वालों को आड़े हाथों लेते हुए झूठ फैलाने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
- फोटो : PTI
विस्तार
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ब्रिटेन के साथ हाल ही में हुए व्यापार समझौते को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। इस समझौते को लेकर ट्रंप ने दावा किया कि ब्रिटेन के साथ हाल ही में हुआ व्यापार समझौता दोनों देशों के प्रगति के लिए लिए शानदार है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर कहा कि व्यापार समझौते के तहत ब्रिटिश एयरवेज ने बोइंग से 10 अरब डॉलर (करीब 83 हजार करोड़ रुपये) के नए विमान खरीदने का ऑर्डर दिया है।
ये भी पढ़ें:- Nigeria: नाइजीरिया में बंदूकधारियों ने 30 यात्रियों की गोली मारकर हत्या की, 20 से अधिक वाहनों में लगाई आग
ट्रंप ने आगे टैरिफ नीति के आलोचना करने वालो को करारा जवाब देते हुए कहा कि अमेरिका टैरिफ से बहुत पैसा कमाएगा, लेकिन इसे सिर्फ होशियार लोग ही समझते हैं। बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का यह बयान एक टीवी एंकर स्टेफनी रूले पर हमला के तौर पर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
न्यूज एंकर पर साधा निशाना
अपने बयान में आगे ट्रंप ने न्यूज एंकर स्टेफ़नी रूले को निशाना बनाया और कहा कि उन्होंने टैरिफ को लेकर झूठी बातें बोलीं। उन्होंने कहा कि स्टेफनी रूले बहुत थकी हुई और घबराई हुई दिख रही थीं और वो टैरिफ के बारे में झूठ फैला रही हैं ताकि लोग उनकी आने वाली जीत को न मानें। साथ ही ट्रंप ने यह भी कहा कि स्टेफनी रूले को लोग ज्यादा जानते नहीं हैं।
ये भी पढ़ें:- US: नेवार्क हवाई अड्डे पर फिर खराब हुआ रडार, हवाई यातायात नियंत्रकों की मुश्किलें बढ़ीं; 57 उड़ानें रद्द