{"_id":"5fc97c958ebc3e9b7e32caed","slug":"britain-will-compensate-to-those-suffering-from-corona-vaccines","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना वैक्सीन का साइड इफेक्ट होने पर लोगों को मुआवजा देगा ब्रिटेन","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
कोरोना वैक्सीन का साइड इफेक्ट होने पर लोगों को मुआवजा देगा ब्रिटेन
Fri, 04 Dec 2020 06:40 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: Jeet Kumar
Updated Fri, 04 Dec 2020 06:40 AM IST
विज्ञापन
कोविड-19 की वैक्सीन
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस वैक्सीन का साइड इफेक्ट होने पर ब्रिटेन पीड़ित लोगों को मुआवजा देगा। ब्रिटेन सरकार ने फाइजर और बायोएनटेक के इमरजेंसी उपयोग के मंजूरी मिलने के बाद यह एलान किया है। ब्रिटेन पहला ऐसा देश है जिसने सबसे पहले अपने नागरिकों को कोरोना वैक्सीन देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
Britain will pay individuals who suffer any severe side-effects from #COVID19 vaccines under an existing programme: Reuters
— ANI (@ANI) December 3, 2020विज्ञापन
बता दें कि ब्रिटेन ने बढ़ते कोरोना मामलों को देखते हुए देशभर में फाइजर-बायोएनटेक द्वारा तैयार कोरोना वैक्सीन के इस्तेमाल की अनुमति दे दी है। ऐसा करने वाला वह दुनिया का पहला देश बन गया है। ब्रिटेन के ड्रग रेगुलेटर एमएचआर ने कहा कि यह वैक्सीन 95 फीसदी तक प्रभावी है और इसके व्यापक उपयोग की अनुमति देना सुरक्षित है।
विज्ञापन
देश में सबसे पहले उन लोगों का टीकाकरण किया जाएगा, जो उच्च जोखिम वाले समूह से हैं। ब्रिटेन ने पहले से ही चार करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया है, जिसकी मदद से दो करोड़ लोगों का दो बार टीकाकरण किया जा सकता है।