फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   britain uk indian origin man delivery driver killed four men charged shrewsbury

Britain: भारतीय मूल के युवक की हत्या के मामले में चार पर आरोप तय, कत्ल की वजह अभी तक साफ नहीं

Mon, 28 Aug 2023 02:04 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 28 Aug 2023 02:04 PM IST
सार

पुलिस ने कहा कि हम जानते हैं कि ओरमान सिंह एक डिलीवरी ड्राइवर था लेकिन हमें नहीं लगता कि हत्या की वजह ये थी।

विज्ञापन
britain uk indian origin man delivery driver killed four men charged shrewsbury
ओरमान सिंह और वारदात की जगह मौजूद पुलिसकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

ब्रिटेन में पुलिस ने भारतीय मूल के चार युवकों पर भारतीय मूल के ही एक अन्य युवक की हत्या के मामले में आरोप तय किए हैं। मृतक एक डिलीवरी ड्राइवर था और बीते सोमवार को आरोपियों ने उस पर हमला किया था। हत्या की वजह अभी तक साफ नहीं है, पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि पश्चिमी इंग्लैंड के श्रुबुरी इलाके में 23 साल के ओरमान सिंह पर हमला हुआ था। इस हमले में ओरमान की मौत हो गई थी। ओरमान एक डिलीवरी ड्राइवर था। जांच के दौरान पुलिस ने शक के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अर्शदीप सिंह (24), शिवदीप सिंह (26), जगदीप सिंह (22), मनजोत सिंह (24) के नाम शामिल हैं। एक पांचवें आरोपी पर एक आरोपी की मदद का आरोप था लेकिन उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं और हत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं। पुलिस ने कहा कि हम जानते हैं कि ओरमान सिंह एक डिलीवरी ड्राइवर था लेकिन हमें नहीं लगता कि हत्या की वजह ये थी, डकैती के एंगल से भी जांच नहीं की जा रही है। पुलिस ने बताया कि हमें लगता है कि आरोपी और मृतक एक दूसरे को जानते थे। पांचों श्रुबुरी के रहवासी भी नहीं थे। फिलहाल जांच चल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं मृतक के परिवार ने एक बयान जारी कर कहा है कि इस त्रासदी को बयान करने के लिए उनके पास शब्द नहीं हैं। परिवार ने पुलिस को जांच के लिए धन्यवाद भी दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर कोई व्यक्ति इस केस के बारे में कोई भी जानकारी रखता है तो वह पुलिस की मदद के लिए आगे आए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed