Britain: हमास के रॉकेट हमले से बचते नजर आए ब्रिटेन के विदेश सचिव, अफरा-तफरी के बीच भागे जेम्स क्लेवरली
हमास और इस्राइल के बीच युद्ध जारी है।हमास के रॉकेट हमले के बाद मची अफरा-तफरी में ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली भी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हमास के रॉकेट हमले के बाद मची अफरा-तफरी में ब्रिटेन के विदेश सचिव जेम्स क्लेवरली भी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते दिखे। जब हमास ने रॉकेट से इस्राइल पर हमला किया था, तब ब्रिटेन के विदेश सचिव दक्षिणी इस्राइल की यात्रा पर थे। ब्रिटेन के स्कॉई न्यूज में दिखाए गए वीडियो में साफ दिख रहा है कि रॉकेट की आग ने ब्रिटेन के विदेश सचिव को भी भागने पर मजबूर कर दिया।
एक वीडियो में ओफाकिम में सायरन बजते ही जेम्स क्लेवरली और एक समूह को एक इमारत में भागते हुए दिखाया गया है। वीडियो की शुरुआत में प्रवेश द्वार की ओर भागते देखा गया। इस्राइली विदेश मंत्रालय ने कहा कि सायरन नागरिकों को आने वाले हमास रॉकेट हमले की चेतावनी दे रहा था।
Today I’ve seen a glimpse of what millions experience every day.
— James Cleverly🇬🇧 (@JamesCleverly) October 11, 2023
The threat of Hamas rockets lingers over every Israeli man, woman and child.
This is why we are standing shoulder to shoulder with Israel. https://t.co/bSifINdjBr
वहीं मामले पर विदेश कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि ब्रिटेन के विदेश सचिव ब्रिटेन की अटूट एकजुटता प्रदर्शित करने की यात्रा के तहत आज सुबह इस्राइल पहुंचे। बुधवार को उन्होंने कहा कि ब्रिटेन इस्राइल के साथ खड़ा है। इस बीच, द येरुशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रोन घुसपैठ के बीच पूरे उत्तरी इस्राइल को सुरक्षित घरों/बंकरों में शरण लेने का आदेश दिया गया है।
इस्राइल रक्षा बल (आईडीएफ) के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जोनाथन कॉनरिकस ने बुधवार को कहा कि 1200 इस्राइली मारे गए और 2,700 से अधिक घायल हो गए और इस बात पर जोर दिया कि इस्राइली सैनिक गाजा में मिशन को अंजाम देने के लिए तैयार हैं। आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा कि गाजा सीमा पर लगभग 300000 सैनिकों को तैनात किया गया है और दावा किया कि वे यह सुनिश्चित करेंगे कि युद्ध के अंत में हमास के पास कोई सैन्य क्षमता नहीं होगी।