फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain: Protests against racism, Boris Johnson said - will soon create a new commission

ब्रिटेन: नस्लवाद के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन तेज, पीएम जॉनसन बोले- जल्द बनाएंगे नया आयोग

Tue, 16 Jun 2020 05:16 AM IST
श्रीधर मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Tue, 16 Jun 2020 05:16 AM IST
विज्ञापन
Britain: Protests against racism, Boris Johnson said - will soon create a new commission
फाइल फोटो - फोटो : PTI

अमेरिका में 46 वर्षीय अफ्रीकी मूल के जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के बाद ब्रिटेन में नस्लवाद के खिलाफ भड़के विरोध प्रदर्शन के मामले में प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने देश में नस्ली और असमानता मामलों से निपटने के लिए नए आयोग की घोषणा की है। जॉनसन की यह घोषणा पूरी दुनिया में चल रहे ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ आंदोलन को देखते हुए की गई है।

विज्ञापन


ब्रिटिश पीएम ने कहा, इस देश की परवाह करने वाला कोई भी उन हजारों लोगों को नजरअंदाज नहीं कर सकता, जो शांतिपूर्ण तरीके से विरोध करने के लिए ब्लैक लाइव्स मैटर आंदोलन में शामिल हुए हैं। उन्होंने कहा, यह सच है कि हमने जातिवाद से निपटने में बहुत प्रगति की है, लेकिन बहुत कुछ है जो हमें करने की जरूरत है और हम करेंगे।
विज्ञापन


जॉनसन ने कहा, एक सरकारी आयोग के लिए रोजगार के क्षेत्र में असमानता के सभी पहलुओं, स्वास्थ्य, अकादमिक और जीवन के अन्य सभी क्षेत्रों पर ध्यान देने का समय है। प्रदर्शनकारियों की तरफ से स्मारकों और प्रतिमाओं को निशाना बनाने के खिलाफ उन्होंने जोर देकर कहा कि ध्यान समस्या से निपटने पर होना चाहिए, न कि प्रतीकों पर। बता दें कि देश में विंस्टन चर्चिल और गुलामों के एक पूर्व व्यापारी की प्रतिमाएं तोड़ी गई थीं। जॉनसन ने कहा कि सार्वजनिक संपत्तियों को नष्ट करना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया में ब्रिटिश खोजकर्ता की प्रतिमाएं तोड़ीं

ऑस्ट्रेलिया सरकार की नेता ग्लेडिस बेरेजिक्लियान ने देश में ब्रिटिश खोजकर्ता जेम्स कुक की प्रतिमाओं के साथ हुई तोड़फोड़ के बाद कहा है कि सरकार स्मारकों की सुरक्षा के लिए सख्त कानून बनाने पर विचार कर रही है। सिडनी में शनिवार रात को कुक की प्रतिमा से तोड़फोड़ की गई जबकि एक अन्य प्रतिमा पर रविवार की सुबह स्प्रे छिड़कने की घटनाएं सामने आई हैं। कुक ने 1770 में देश में आकर पहली बार ब्रिटिश कॉलोनी बनाई थी। ग्लेडिस ने कहा, ऐसी आबादी काफी कम है जो इस तरह की गतिविधियों में शामिल है, ज्यादातर लोग इसकी निंदा नहीं करते हैं, हमें लगता है कि यह गैर-ऑस्ट्रेलियाई कार्रवाई है।

भारतवंशी महिला कर रही ‘पुलिस वर्जित क्षेत्र’ अभियान का नेतृत्व

अमेरिका में 46 वर्षीय भारतीय-अमेरिकी सॉफ्टवेयर इंजीनियर क्षमा सावंत सिएटल में ‘ब्लैक लाइव्स मैटर’ अभियान के तहत ‘नो कॉप जोन’ यानी पुलिस वर्जित क्षेत्र अभियान का नेतृत्व कर रही हैं। ये विरोध प्रदर्शन सिएटल के एक प्रमुख क्षेत्र में हो रहा है, जिसे कैपिटल हिल स्वशासित क्षेत्र कहा जा रहा है। इस क्षेत्र से स्थायी तौर पर पुलिस अधिकारियों को बाहर रखने के लिए मोर्चाबंदी हो रही है। सिएटल सिटी काउंसिल वुमन क्षमा सावंत इस क्षेत्र से पुलिस को बाहर रखने को कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित कर रही हैं।


महाराष्ट्र के पुणे में जन्मीं क्षमा सावंत ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वह छह ब्लॉक वाले इस क्षेत्र में अपनी पकड़ को मजबूत बनाए रखें, जिसे उन्होंने पुलिस वर्जित क्षेत्र घोषित कर रखा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, हमें सुनिश्चित करना है कि यह क्षेत्र पुलिस को वापस नहीं दिया जाना चाहिए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किए जाने की जरूरत है कि इसे स्थायी तौर पर सामुदायिक नियंत्रण वाले क्षेत्र में बदल दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed