फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain : Prince Harry seen publicly for the first time after giving up royal degree

ब्रिटेन: शाही पद त्यागने के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए प्रिंस हैरी

Fri, 17 Jan 2020 05:59 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 17 Jan 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
Britain : Prince Harry seen publicly for the first time after giving up royal degree
प्रिंस हैरी (फाइल फोटो)

ब्रिटेन के राजकुमार हैरी शाही पद त्यागने के बाद बृहस्पतिवार को पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आए। महारानी एलिजाबेथ ने अपने पोते हैरी और उनकी अमेरिकी पत्नी मेघन के शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य का पद छोड़ने और आर्थिक रूप से आत्म निर्भर बनने की इच्छाओं का सम्मान करते हुए उन्हें इसके लिए अनुमति दे दी है।

विज्ञापन


सिंहासन के छठे दावेदार राजकुमार हैरी बकिंघम पैलेस के पिछले गार्डन में रग्बी लीग खेल रहे बच्चों को अगले वर्ष होने वाले स्पोर्ट्स वर्ल्ड कप में खेलने के लिए तैयारी कराएंगे। पिछले हफ्ते 35 वर्षीय हैरी और 38 वर्षीय पूर्व अभिनेत्री मेघन ने शाही परिवार के वरिष्ठ सदस्य का पद त्यागने की घोषणा कर अपना ज्यादा समय उत्तरी अमेरिका में बिताने की घोषणा की थी। 
विज्ञापन


शाही सूत्रों के अनुसार उनकी इस सार्वजनिक घोषणा ने शाही परिवार के अन्य सदस्यों को आश्चर्यचकित कर दिया था। उनकी इस घोषणा ने रानी और अन्य वरिष्ठ विंडसर काफी निराश हो गए थे। हैरी और मेघन के एक दोस्त ने बताया कि दंपति को लगा कि उन्हें राजपरिवार से बाहर निकाल दिया गया है। सोमवार को सैंड्रिंघम एस्टेट में परिवार के बीच एक बैठक में यह सहमति बनी कि युगल ब्रिटेन और कनाडा के बीच अपना समय व्यतीत करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक में महारानी एलिजाबेथ, हैरी, उनके बड़े भाई प्रिंस विलियम और उनके पिता और ब्रिटिश सिंहासन के उत्तराधिकारी प्रिंस चार्ल्स मौजूद थे। इस समय मेघन अपने बेटे आर्ची के साथ इस सप्ताह होने वाले किसी महत्वपूर्ण कार्यक्रम के लिए कनाडा में हैं। हैरी, अपने भविष्य के बारे में विस्तार से बताने के लिए अगले सप्ताह ब्रिटेन में जरूरी बैठकों के लिए रुकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed