{"_id":"64fed199f7d07ba9b80be648","slug":"britain-prime-minister-rishi-sunak-g20-summit-india-visit-share-video-akshata-murti-2023-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"G20: ब्रिटेन लौटने के बाद भी भारत दौरे से मंत्रमुग्ध है ऋषि सुनक, वीडियो पोस्ट कर दिखाई यात्रा की झलकियां","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
G20: ब्रिटेन लौटने के बाद भी भारत दौरे से मंत्रमुग्ध है ऋषि सुनक, वीडियो पोस्ट कर दिखाई यात्रा की झलकियां
Mon, 11 Sep 2023 02:09 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: श्वेता महतो
Updated Mon, 11 Sep 2023 02:09 PM IST
सार
जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद ब्रिटेन प्रधानमंत्री अपने देश वापस लौट गए हैं। पीएम सुनक ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी यात्रा की झलक दिखाई है।
विज्ञापन
Rishi Sunak
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में आयोजित जी20 शिखर सम्मेलन में विश्वस्तरीय नेताओं ने हिस्सा लिया। दो दिन के इस कार्यक्रम के बाद लगभग सभी नेता अपने देश वापस लौट चुके हैं। वहीं ब्रिटेन लौटने के बाद प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जी20 सम्मेलन का वीडियो जारी किया है। इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने अपने भारत दौरे को दर्शाने की कोशिश की है।
ऋषि सुनक ने शेयर की वीडियो
जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद ब्रिटेन प्रधानमंत्री अपने देश वापस लौट गए हैं। पीएम सुनक ने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए अपनी यात्रा की झलक दिखाई है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, 'जी20 के लिए भारत का एक महत्वपूर्ण दौरा, विश्व मंच पर यह यूके लिए योगदान।' इस वीडियो की शुरूआत दिल्ली की सड़को में उनके आगमन से शुरू होती है। इसके बाद उन्होंने अक्षरधाम मंदिर की तस्वीरे वीडियो के जरिए दिखाया। ऋषि सुनक अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ अक्षरधाम मंदिर दर्शन करने पहुंचे थे। दोनों ने वहां आरती की और वहां के आयोजकों से भी बातचीत की।
वीडियो की अगली क्लिप में उन्होंने जी20 सम्मेलन को दिखाया। वीडियों में मीटिंग की कुछ झलकियां देखने को मिली। पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की भी तस्वीरें दिखाई। वीडियो में देखा जा सकता है कि ब्रिटेन के पीएम ऋषि सुनक सिंगापुर, मॉरिशियस और कनाडा के भी प्रधानमंत्री से मुलाकात की। जी20 सम्मेलन के दौरान उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन से भी मिले। पीएम सुनक के इस दौरे में उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति उनके साथ थी।
विज्ञापन
ब्राजील में होगा जी20 सम्मेलन 2024
भारत ने पहली बार जी20 शिखर सम्मेलन की अध्यक्षता की है। नौ और दस सितंबर को दिल्ली में आयोजित इस सम्मेलन में विदेशों के कई नेताओं ने हिस्सा लिया। इस साल अफ्रीकाई संघ को जी20 में नए सदस्य के तौर पर स्थान दिया गया। अब इस सम्मेलन की अगली बैठक 2024 में होगी, जिसकी अध्यक्षता ब्राजील के हाथों में दी गई है।

An important trip to India for the G20, delivering for the UK on the world stage 🇬🇧 👇 pic.twitter.com/H3MvrCJ7zg
— Rishi Sunak (@RishiSunak) September 11, 2023