{"_id":"5db13ab58ebc3e01463f55bb","slug":"britain-prime-minister-johnsons-proposal-on-brexit-bill-rejected-said-this-increase-instability","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रेग्जिट बिल पर प्रधानमंत्री जॉनसन का प्रस्ताव खारिज, बोले- इससे अस्थिरता बढ़ेगी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
ब्रेग्जिट बिल पर प्रधानमंत्री जॉनसन का प्रस्ताव खारिज, बोले- इससे अस्थिरता बढ़ेगी
Thu, 24 Oct 2019 11:16 AM IST
योगेश साहू
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
Published by: योगेश साहू
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:16 AM IST
विज्ञापन
ब्रेग्जिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटिश सांसदों ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के उस प्रस्ताव को खारिज कर दिया, जिसमें ब्रेग्जिट बिल की तीन दिन में समीक्षा की बात थी। हाउस ऑफ कॉमंस में सांसदों ने पहले ब्रेग्जिट बिल का समर्थन किया, लेकिन फिर उसकी समीक्षा के लिए कम समय देने पर विरोध में वोट कर दिया।
विज्ञापन
हाउस ऑफ कॉमंस में सांसदों ने पहले चरण की वोटिंग में बिल का समर्थन किया। पहले चरण में बिल के पक्ष में 329 और विरोध में 299 वोट पड़े। दूसरे चरण में इसकी समीक्षा के लिए दिए गए कम समय पर सांसदों ने 308 के मुकाबले 322 वोटों से बिल को नकार दिया।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा कि वह इससे बेहद निराश हैं, क्योंकि सांसदों ने ब्रेग्जिट डील को और पीछे खिसकाने के लिए वोट दिया है। इससे ब्रिटेन में अस्थिरता और बढ़ेगी। इससे पहले सदन में जॉनसन ने चेतावनी दी थी कि अगर सांसद ब्रेग्जिट को नकार देते हैं और यूरोपीय संघ ब्रेग्जिट के लिए तय 31 अक्तूबर की डेडलाइन बढ़ाता है तो वे दोबारा चुनाव करवाएंगे।
विज्ञापन
मतदान के बाद बोरिस जॉनसन ने कहा कि जब तक ईयू अपने इरादे स्पष्ट नहीं कर देता, तब तक के लिए वो इस बिल को रोक रहे हैं। वहीं ईयू प्रवक्ता ने कहा कि आयोग ने ब्रिटिश संसद में हुई वोटिंग के नतीजों को देखा है और वो उम्मीद करते हैं कि ब्रिटेन की सरकार अपने अगले कदम के बारे में उन्हें बताएगी।