फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain Police arrested the 93-year-old woman to fulfill the last wish

ब्रिटेन : 93 वर्षीय महिला की इस आखिरी इच्छा को पूरी करने के लिए पुलिस ने तोड़ा कानून

Mon, 01 Jul 2019 07:45 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 01 Jul 2019 07:45 AM IST
विज्ञापन
Britain Police arrested the 93-year-old woman to fulfill the last wish
पलिस ने पूरी की महिला की आखिरी इच्छा - फोटो : The Guardian

ब्रिटेन में रहने वाली एक 93 साल की महिला की आखिरी इच्छा को पुलिस ने कानून के खिलाफ जाकर पूरा किया। बुजुर्ग महिला की इच्छा थी कि एक बार पुलिस उसे गिरफ्तार करे जिससे वो थाने का अनुभव कर सके। महिला की इच्छा पूरी करने के लिए पुलिस ने जोसी बर्ड्स नाम की 93 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बिना किसी अपराध के गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


महिला की पोती पैम स्मिथ ने ट्वीट किया, 'मेरी दादी को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस का धन्यवाद, उन्होंने इसे बहुत एंजॉय किया।' पोती के मुताबिक, दादी की सेहत बिगड़ रही है लेकिन वे हर दिन को खुलकर जीना चाहती हैं। इसलिए वे अपनी अंतिम इच्छा को पूरी करना चाहती थीं।
विज्ञापन


पुलिस ने उनकी इच्छा को पूरा करके दादी में जीने के उत्साह को और भी बढ़ाया है। दादी ऐसा करके खुद को एक स्टार की तरह याद रखना चाहती हैं। दादी को गिरफ्तार करने वाली मैनचेस्टर पुलिस ने बयान जारी करते हुए कहा, कुछ हफ्ते पहले एक समुदाय के लोगों ने पुलिस से अजीबो-गरीब इच्छा पूरी करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने 93 साल की महिला को गिरफ्तार करने को कहा। चूंकि यह उनकी अंतिम इच्छा थी इसलिए हमने उन्हें गिरफ्तार किया और पुलिस स्टेशन पर रखा। हालांकि ऐसा करना कानून के खिलाफ है। एरिया के चीफ इंस्पेक्टर डेनिस पाई के मुताबिक, ये देखकर खुश हैं कि बुजुर्ग महिला के चेहरे पर मुस्कान लाने के साथ उनकी इच्छा पूरी कर सके। 


भले ही उन्हें कुछ पल के लिए गिरफ्तार किया गया हो, लेकिन उन्हें यह ताउम्र याद रहेगा। बता दें कि यह पहला मामला नहीं है। मार्च 2019 में 104 साल की महिला एनी ने भी ऐसी ही इच्छा जाहिर की थी। इसके बाद पुलिस ने एनी को गिरफ्तार किया था और कुछ समय पुलिस स्टेशन में रखने के बाद छोड़ दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed