फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   britain pm rishi sunak said racism grow in uk he faced it while growing

Britain: ऋषि सुनक बोले- 'ब्रिटेन में बढ़ रहा नस्लवाद, मैं हर दिन आलोचना झेलता हूं'

Sun, 02 Jul 2023 06:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Sun, 02 Jul 2023 06:54 PM IST
सार

सुनक ने कहा कि मैंने क्रिकेट में तो इसका अनुभव नहीं किया है लेकिन हां बड़े होते हुए मैंने इसका अनुभव किया है। मैं एक ऐसे क्षेत्र में हूं, जहां मुझे रोजाना, हर घंटे या कहें कि मिनट दर मिनट आलोचना झेलनी पड़ती है।

विज्ञापन
britain pm rishi sunak said racism grow in uk he faced it while growing
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक - फोटो : फेसबुक/ऋषि सुनक

विस्तार

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने स्वीकार किया है कि उनके देश में नस्लवाद बढ़ रहा है और उन्होंने भी अपने बचपन से इसे झेला है। दरअसल ऋषि सुनक इंग्लैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच एशेज सीरीज के तहत खेले जा रहे टेस्ट मैच को देखने लॉर्ड्स पहुंचे थे। इस दौरान बीबीसी के साथ बातचीत में उनसे नस्लवाद को लेकर सवाल किया गया। पत्रकार ने एक हालिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए पूछा कि रिपोर्ट में बताया गया है कि ब्रिटिश क्रिकेट में नस्लवाद, लिंगवाद, अभिजात्यवाद हर स्तर पर गहराई तक फैला हुआ है। इसके लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने माफी भी मांगी थी। 
विज्ञापन


सुनक बोले- मैं हर दिन आलोचना झेलता हूं
इसके जवाब में सुनक ने कहा कि मैंने क्रिकेट में तो इसका अनुभव नहीं किया है लेकिन हां बड़े होते हुए मैंने इसका अनुभव किया है। मैं एक ऐसे क्षेत्र में हूं, जहां मुझे रोजाना, हर घंटे या कहें कि मिनट दर मिनट आलोचना झेलनी पड़ती है लेकिन नस्लवाद एक ऐसी चीज हैं जो आपको दुखी करती है। सुनक ने कहा कि रिपोर्ट काफी दुखी करने वाली है और क्रिकेट प्रेमियों के लिए झटके से कम नहीं है। 
विज्ञापन


'मेरे बच्चों को वो नहीं झेलना पड़ेगा जो मैंने झेला'
सुनक ने कहा कि मैं इस बात को लेकर राहत महसूस करता हूं कि जिन चीजों का मैंने सामना किया, उनका मेरे बच्चों को सामना नहीं करना पड़ेगा। सुनक का जन्म हैंपशायर के साउथैंप्टन में हुआ था। सुनक ने बताया कि हैंपशायर काउंटी के क्रिकेट मैच देखते हुए वह क्रिकेट के शौकीन बने। सुनक ने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि खेल समावेशी बने और सभी के लिए सुलभ बने। इसमें सभी बैकग्राउंड के लोगों का स्वागत किया जाए और हर कोई इसमें सम्मानित महसूस करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed