फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   BRITAIN opposition Labour Party leader pitches for UK India ties

UK-India: 'भारत दुनिया का सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में चमक रहा है', ब्रिटेन के विपक्षी नेता का बड़ा बयान

Mon, 26 Jun 2023 10:59 PM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 26 Jun 2023 10:59 PM IST
सार

ब्रिटेन के विपक्षी नेता सर कीर स्टार्मर ने एक बार फिर सोमवार को भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने की जोरदार वकालत की।

विज्ञापन
BRITAIN opposition Labour Party leader pitches for UK India ties
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

ब्रिटेन के विपक्षी नेता सर कीर स्टार्मर ने एक बार फिर सोमवार को भारत के साथ रिश्ते मजबूत करने की जोरदार वकालत की। उन्होंने कहा कि उनकी लेबर पार्टी सरकार में आने के बाद आधुनिक भारत के साथ संबंधों को गहरा करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ेगी। लंदन में ग्लोबल इंडिया फोरम द्वारा आयोजित यूके इंडिया वीक 2023 कार्यक्रम में विपक्षी नेता स्टार्मर ने कहा कि आज मेरे पास आप सभी के लिए एक स्पष्ट संदेश है, यह एक बदली हुई लेबर पार्टी है।

विज्ञापन


ब्रिटेन में लेबर पार्टी को कश्मीर जैसे विवादास्पद मुद्दों पर प्रवासी भारतीयों के बीच अनुकूल नहीं माना जाता। चूंकि अगले साल ब्रिटेन में चुनाव हैं तो  स्टार्मर ब्रिटिश भारतीयों के साथ सामंजस्य बिठाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए लेबर की प्रतिबद्धता को भी दोहराया साथ ही उन्होंने ब्रिटिश भारतीय प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के कार्यों को भी सराहा।
विज्ञापन


भारत दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का चमकता रूप
स्टार्मर ने भारत को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के रूप में चमकता हुआ बताया और कहा कि आधुनिक भारत के साथ जुड़ने के लिए इतिहास की छाया से बाहर निकलने का अवसर है। उन्होंने कहा कि अब हम ब्रिटिश भारतीय समुदाय के ब्रिटेन में दिए गए योगदान की सराहना करते हैं। प्रधानमंत्री इसका भारतीय समुदाय हिस्सा हैं, मुझे गलत मत समझिए कि मैं उनकी नौकरी लेना चाहता हूं, लेकिन पीएम होना एक उपलब्धि ऐसी है जिसे कोई नहीं ले सकता और यह ऐसी चीज है जिस पर भारत को भी गर्व होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ब्रिटेन में भारतीय प्रवासी मतदाताओं से उन्होंने कहा कि हमें अब लेबर पार्टी के साथ एक नई शुरुआत के लिए आगे बढ़ने की जरूरत है और यह पूरे देश में लेबर सरकार और समुदायों के बीच एक रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत होगी। भारतीय समुदाय सहित, जहां हम भविष्य के अवसरों का लाभ उठाने के लिए आगे बढ़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed