फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   britain indian origin man jailed for eight years for fraud with elderly persons

Britain: बुजुर्गों को निशाना बनाता था भारतीय मूल का जालसाज, अदालत ने सुनाई आठ साल जेल की सजा

Fri, 28 Jul 2023 03:08 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 28 Jul 2023 03:08 PM IST
सार

जांच में पता लगा कि भारतीय मूल का किशन भट्ट अपने साथी अर्तियोम किसेलियोव (35 वर्षीय) के साथ मिलकर बुजुर्गों को अपना निशाना बनाता था।

विज्ञापन
britain indian origin man jailed for eight years for fraud with elderly persons
दोषी को आठ साल की जेल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

लंदन की एक अदालत ने भारतीय मूल के जालसाज को धोखाधड़ी के नौ मामलों में दोषी पाए जाने के बाद आठ साल जेल की सजा सुनाई है। जांच में पाया गया कि 28 वर्षीय दोषी युवक कभी पुलिस अधिकारी या कभी बैंक अधिकारी बनकर बुजुर्ग नागरिकों के साथ धोखाधड़ी करता था। दोषी युवक की पहचान किशन भट्ट के रूप में हुई है, जिसे स्नेर्सब्रुक कोर्ट ने सजा सुनाई है। किशन भट्ट को बीते साल नवंबर में दोषी ठहराया गया था। 
विज्ञापन


क्या है मामला
मेट्रोपोलिटन पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने जांच के दौरान पाया कि किशन ने कुल नौ पीड़ितों के साथ 2,60,000 पाउंड से ज्यादा की धोखाधड़ी की थी। भट्ट ने अन्य लोगों के साथ भी धोखाधड़ी करने का प्रयास किया था लेकिन आर्थिक संस्थानों और ज्वैलर्स की समझदारी से वह सफल नहीं हो सका था। दरअसल एक ज्वैलर ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक बुजुर्ग महिला उसकी दुकान पर सोना खरीदने आई थी। संदिग्ध लगने पर उसने पुलिस को इसकी सूचना दी। शिकायत मिलने के बाद मेट्रोपोलिटन पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और लंदन, नॉरफोक, पूर्वी इंग्लैंड में पीड़ितों की पहचान की। 
विज्ञापन


साथी के साथ मिलकर ऐसे बिछाया जाल
जांच में पता लगा कि भारतीय मूल का किशन भट्ट अपने साथी अर्तियोम किसेलियोव (35 वर्षीय) के साथ मिलकर बुजुर्गों को अपना निशाना बनाता था। अर्तियोम पहले ही धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में साढ़े चार साल जेल की सजा काट रहा है। जांच में पता चला कि किशन भट्ट ने पुलिस अधिकारी बनकर एक 90 वर्षीय बुजुर्ग महिला को फोन किया और कहा कि महिला को अपनी संपत्ति को सुरक्षित रखने के लिए सोने और ज्वैलरी में निवेश करना चाहिए ताकि धोखेबाज उसके पैसे ना चुरा सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद महिला ने आरोपियों के कहने पर महंगी घड़ियां खरीद ली और फिर महिला को विश्वास में लेकर किसेलियोव ने महिला से वो घड़ियां ले लीं। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों के वाहन का पता लगा लिया और फिर किशन को दबोच लिया। पुलिस ने पीड़ितों को उनकी अधिकतर रकम वापस लौटा दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed