फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain government Relaxation in visa rules for workers coming from other foreign countries with India

ब्रिटेन : ब्रिटिश सरकार ने भारत समेत अन्य विदेशों से आने वाले कर्मियों के वीजा नियमों में दी ढील

Sun, 26 Dec 2021 01:09 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, लंदन
एजेंसी, लंदन Published by: Kuldeep Singh Updated Sun, 26 Dec 2021 01:09 AM IST
सार

ब्रिटेन ने भारत समेत अन्य देशों से आने वाले सामाजिक देखभाल कामगार और कर्मचारी के वीजा नियमों में ढील दी है। इस श्रेणी में आने वाले कर्मचारी जल्द ही ब्रिटिश स्वास्थ्य एवं देखभाल वीजा के वास्ते 12 महीने के लिए योग्य होंगे। सरकार ने यह अस्थायी कदम इस क्षेत्र में कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए उठाया है।
 

विज्ञापन
Britain government Relaxation in visa rules for workers coming from other foreign countries with India
यात्री- सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

ब्रिटेन ने भारत समेत अन्य देशों से आने वाले सामाजिक देखभाल कामगार, देखभाल सहायक और घरेलू सहायकों के वीजा नियमों में ढील दी है। इस श्रेणी में आने वाले कर्मचारी जल्द ही ब्रिटिश स्वास्थ्य एवं देखभाल वीजा के वास्ते 12 महीने के लिए योग्य होंगे। सरकार ने यह अस्थायी कदम इस क्षेत्र में कर्मचारियों की भारी कमी को देखते हुए उठाया है।

विज्ञापन


बुजुर्गों-निशक्तों की देखभाल करने वाले विदेशी कर्मचारियों को मिलेगा लाभ
ब्रिटिश सरकार ने कहा कि योजना में अस्थायी बदलाव के बाद बुजुर्गों की देखभाल करने वाले कामगारों की संख्या बढ़ाने के लिए हजारों अतिरिक्त देखभाल कर्मियों की भर्ती की जा सकेगी। इस बदलाव के बाद नियोक्ता अंतर को पाटने के लिए अर्हता रखने वाले कर्मियों की जल्द, सस्ते और आसान तरीके से भर्ती हो सकेगी।
विज्ञापन


सरकार ने बताया कि ये अतिरिक्त कर्मचारी उसके द्वारा समर्थित देखभाल गृहों के अलवा बुजुर्गों और निशक्तों की उनके घर में ही देखभाल करने में मदद भी कर सकेंगे। गृह मंत्री प्रीति पटेल ने कहा, देखभाल क्षेत्र महामारी की वजह से अभूतपूर्व तरीके से चुनौती का सामना कर रहा है और इसके मद्देनजर हमने स्वास्थ्य और देखभाल वीजा नियमों में बदलाव किया गया जिससे कामगारों की संख्या बढ़ाने में मदद मिलेगी और कुछ दबाव कम होगा जो हम मौजूदा समय में महसूस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह हमारी नई योजना : पटेल
ब्रिटेन में भारतीय मूल की गृहमंत्री प्रीति पटेल ने कहा, यह हमारी आव्रजन के लिए नई योजना है जो राष्ट्रीय स्वास्थ्य योजना (एनएचएस) और विस्तृत स्वास्थ्य तथा देखभाल क्षेत्र को समर्थन की हमारी प्रतिबद्धता बताती है। इस योजना से ब्रिटेन में स्वास्थ्य पेशेवरों को रहने और काम करने की परिस्थितियों को आसान बनाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed