फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Britain : Baloch leaders asked for support against Pakistan on Baloch Martyrs Day

ब्रिटेन : बलोच नेताओं ने उठाई पाकिस्तान के खिलाफ सहयोग करने की मांग

Fri, 15 Nov 2019 04:37 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 15 Nov 2019 04:37 AM IST
विज्ञापन
Britain : Baloch leaders asked for support against Pakistan on Baloch Martyrs Day
हम्माल हैदर - फोटो : ट्विटर

बलोच नेशनल मूवमेंट (बीएनएम) की ब्रिटिश इकाई व उससे जुड़े संगठनों ने पाक अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई है। संगठन ने बलूचिस्तान की आजादी के आंदोलन को सहयोग देने की अपील की। लंदन में बुधवार को बलोच शहीद दिवस पर एक कार्यक्रम में बीएनएम के सदस्यों ने विश्व सिंधी कांग्रेस और बलोच छात्र संगठन ने बलूचिस्तान की आजादी की लड़ाई में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने ब्रिटेन सरकार को संसाधन समृद्ध बलूचिस्तान में मानवाधिकारों के उल्लंघनों पर उसकी चुप्पी को पाखंड बताया। बीएनएम के विदेशी मामलों के प्रवक्ता हम्माल हैदर ने कहा, ‘पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने पिछले 2 दशकों में 20,000 से अधिक बलोच नागरिकों को अगवा किया, जिनमें से कई की हत्या कर दी गई।' 
विज्ञापन


कार्यक्रम के दौरान भारत से पाक सुरक्षा बलों के अत्याचारों के खिलाफ उनकी आवाज उठाने की अपील की गई। हम्माल हैदर ने बांग्लादेश की आजादी में भारत के योगदान को याद करते हुए बलूचिस्तान के लिए भी ऐसी ही कार्रवाई की मांग दोहराई। उन्होंने कहा, ‘भारत को हमारे आंदोलन को समर्थन देना चाहिए क्योंकि पाकिस्तान इस्लामी आतंकवादियों को पालते हुए पूरे क्षेत्र को अस्थिर कर रहा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed