फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Botswana says it has found the world’s ‘third largest’ diamond

Third Largest Diamond: इस अफ्रीकी देश में मिला दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा, चमक देख लोग रह गए हैरान

Thu, 17 Jun 2021 03:52 PM IST
प्रशांत कुमार वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला Published by: प्रशांत कुमार Updated Thu, 17 Jun 2021 03:52 PM IST
सार

दुनिया में दूसरा सबसे बड़ा हीरा मिलने के बाद अब तीसरा सबसे बड़ा हीरा मिलने का दावा किया गया है। बोत्स्वाना में दुनिया का 'तीसरा सबसे बड़ा' हीरा मिला है। हीरा फर्म देबस्वाना ने कहा कि उसने 1,098 कैरेट के एक पत्थर का पता लगाया है जो तीसरा सबसे बड़ा है।

विज्ञापन
Botswana says it has found the world’s ‘third largest’ diamond
दुनिया का तीसरा हीरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

अफ्रीका के बोत्स्वाना में दुनिया का 'तीसरा सबसे बड़ा' हीरा मिला है।  बोत्सवाना हीरा फर्म देबस्वाना ने बुधवार को कहा कि उसने 1,098 कैरेट के एक पत्थर का पता लगाया है जिसे उसने दुनिया में अपनी तरह का तीसरा सबसे बड़ा बताया है।1,098 कैरेट का हीरा देबस्वाना कंपनी के इतिहास में पाया जाने वाला सबसे बड़ा गुणवत्ता वाला पत्थर है। दुर्लभ श्रेणी का हीरा मिलने के बाद 1 जून को बोत्स्वाना की राजधानी गैबोरोन में राष्ट्रपति को दिखाया गया। 
विज्ञापन


देबस्वाना के प्रबंध निदेशक लिनेट आर्मस्ट्रांग ने कहा कि यह दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा रत्न-गुणवत्ता वाला खोज माना जाता है। दुर्लभ और असाधारण पत्थर हीरे और बोत्सवाना के संदर्भ में बहुत मायने रखता है, उन्होंने कहा कि यह उस राष्ट्र के लिए आशा लाता है जो इसे पाने के लिए संघर्ष कर रहा था। 
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका में सबसे बड़ा हीरा 3,106 कैरेट का पाया गया था
उन्होंने आगे बताया कि यह कंपनी के इतिहास में पाए जाने वाला रत्न गुणवत्ता का सबसे बड़ा पत्थर भी है, जो सरकार और वैश्विक हीरा दिग्गज डी बीयर्स के बीच एक संयुक्त उद्यम है। बता दें कि 1905 में दक्षिण अफ्रीका में दुनिया में अब तक खोजा गया सबसे बड़ा हीरा 3,106 कैरेट का कलिनन था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रूस की खान में मिला था दूसरा सबसे बड़ा हीरा
इससे पहले स्विट्जरलैंड के जेनेवा में इस नायाब हीरे की नीलामी सोथेबी ने की थी। कुछ सालों पहले बैंगनी-गुलाबी रंग के हीरे की नीलामी रिकॉर्ड करीब 1.9 अरब रुपयों में हुई थी।  इस हीरे की खोज रूस की खान में हुई थी और यह गुलाबी हीरा "द स्पिरिट ऑफ द रोज़" के नाम से जाना जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed