{"_id":"5fb6764a8ebc3e9bd17d9fcb","slug":"boris-johnson-unveils-largest-military-spend-for-uk-in-30-years-defense-funding-boost","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरिस जॉनसन ब्रिटिश रक्षा बजट में भारी बढ़ोतरी करेंगे, जानिए 30 वर्षों के बाद कितना बढ़ेगा सैन्य बजट","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
बोरिस जॉनसन ब्रिटिश रक्षा बजट में भारी बढ़ोतरी करेंगे, जानिए 30 वर्षों के बाद कितना बढ़ेगा सैन्य बजट
Thu, 19 Nov 2020 07:12 PM IST
दीप्ति मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लंदन
Published by: दीप्ति मिश्रा
Updated Thu, 19 Nov 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन अपने देश की सेना को और मजबूत बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसी को देखते हुए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन गुरुवार को संसद में देश के रक्षा क्षेत्र में निवेश की एक बड़ी योजना को प्रस्तुत करेंगे। यह शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से ब्रिटिश रक्षा क्षेत्र का सबसे बड़ा निवेश होगा। इसके तहत आगामी चार वर्षों में चार अरब पाउंड अतिरिक्त ब्रिटिश रक्षा विभाग को देने की योजना है।
विज्ञापन
डाउनिंग स्ट्रीट ने कहा कि विशाल निवेश योजना से अंतरिक्ष और साइबर सुरक्षा परियोजनाओं को धन दिया जाएगा और इससे हजारों नई नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है। इस निवेश में कृत्रिम बुद्धिमत्ता को समर्पित एक नई एजेंसी, नेशनल साइबर फोर्स नामक एक इकाई का निर्माण और 2022 में पहला रॉकेट लॉन्च करने में सक्षम एक नया "स्पेस कमांड" स्थापित करने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री जॉनसन ने कहा, ''मैंने यह निर्णय महामारी के बीच में लिया है क्योंकि देश की रक्षा सबसे पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।उन्होंने कहा कि शीत युद्ध और किसी भी समय की तुलना में अंतरराष्ट्रीय स्थिति अधिक खतरनाक और अधिक प्रतिस्पर्धी है। ब्रिटेन को हमारे इतिहास के प्रति सच्चा होना चाहिए और हमारे सहयोगियों के साथ खड़ा होना चाहिए। इसे प्राप्त करने के लिए, हमें हर क्षेत्र में अपनी क्षमताओं को बढ़ाने की आवश्यकता है''
विज्ञापन
जॉनसन ने कहा कि यह पीछे रहने के युग को अंत करने, हमारे सशस्त्र बलों को कायाकल्प करने, हमारे वैश्विक प्रभाव को बढ़ाने, हमारे देश को एकजुट करने और इसे और ऊपर ले जाने, नई तकनीक का अग्रणी बनने और हमारे लोगों की रक्षा और उनकी जीवनशैली को बेहतर करने का मौका है।उ न्होंने कहा कि देश को सशक्त बनाने और जनता की रक्षा करने के लिए से सशस्त्र बलों का आधुनिकीकरण करना जरूरी है।
प्रधानमंत्री ने सांसदों से कहा, मैनें तय किया कि देश के रक्षा बजट में कटौती का युग समाप्त होना चाहिए। यही सोचते मैंने रक्षा बजट में कटौती का युग समाप्त कर दिया। रक्षा बजट से आगामी चार साल में रक्षा बजट से सैकड़ों नौकरियां तैयार होंगी।