फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Boris Johnson pays tribute to British Indian Army of Second World War

दूसरे विश्वयुद्ध की ब्रिटिश-भारतीय सेना को प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने दी श्रद्धांजलि

Mon, 09 Nov 2020 10:00 PM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 09 Nov 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Boris Johnson pays tribute to British Indian Army of Second World War
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन - फोटो : पीटीआई

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने सोमवार को द्वितीय विश्वयुद्ध में भाग लेने वाली ब्रिटिश-भारतीय सेना को विशेष श्रद्धांजलि अर्पित की है। यह सेना इतिहास का सबसे बड़ी वॉलंटियर बल था जिसे दूसरे विश्वयुद्ध में अग्रिम मोर्चों पर लड़ाई के लिए तैनात किया गया था। जॉनसन ने नाजी जर्मनी के खिलाफ मित्र देशों की जीत में इस सेना के अहम योगदान के लिए श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन


रिमेंबर टुगेदर कैंपेन के लिए एक संदेश में जॉनसन ने कहा कि उनके बलिदान को याद रखना और उनकी उपलब्धियों का जश्न मनाना जरूरी है। यह कैंपेन उन लाखों कॉमनवेल्थ सैनिकों के लिए शुरू की गई है जो तत्कालीन ब्रिटिश सम्राज्य के हिस्से के तौर पर युद्ध में शामिल हुए थे। उनका बयान युद्धविराम दिवस की वर्षगांठ से पहले आया है।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने कहा, 'ब्रिटिश भारतीय सेना ने 25 लाख सैनिक युद्ध के मैदान में उतारे थे और यह इतिहास का सबसे बड़ा स्वयंसेवी बल बन गया।' उन्होंने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध के हर मंच पर भारत, अफ्रीका और कैरेबियाई देशों के वॉलंटियरों ने जीत में महत्वपूर्ण योगदान दिया था। युद्धविराम दिवस की वर्षगांठ हर साल 11 नवंबर को मनाई जाती है जो 1918 में प्रथम विश्वयुद्ध की समाप्ति की तारीख है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विपक्षी लेबर पार्टी के नेता सर कीर स्टार्मर ने भी युद्धविराम दिवस की वर्षगांठ से पहले भारतीय सैनिकों के शौर्य की सराहना की। उन्होंने कहा, हम प्रथम विश्वयुद्ध में ब्रिटिश सेना के साथ लड़ने वाले 15 लाख भारतीय सैनिकों की वीरता को कभी नहीं भूलेंगे। हम द्वितीय विश्वयुद्ध में लड़ने वाले भारतीय सैनिकों के महत्वपूर्ण योगदान को भी याद रखेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed