फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Border dispute Russia preparing for war with Ukraine Germany appeals to maintain peace

सीमा विवाद: यूक्रेन के साथ युद्ध की तैयारी में रूस, जर्मनी ने की शांति बनाए रखने की अपील

Sat, 10 Apr 2021 02:36 PM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मास्को Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sat, 10 Apr 2021 02:36 PM IST
सार

रूस और यूक्रेन के बीच सीमा विवाद को लेकर तनाव बढ़ता जा रहा है। इससे दोनों देशों के बीच युद्ध होने की संभावना भी बढ़ती जा रही है। 

विज्ञापन
Border dispute Russia preparing for war with Ukraine Germany appeals to maintain peace
यूक्रेन रूस संघर्ष - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

विज्ञापन

युक्रेन के साथ बढ़ते तनाव के बीच रूस ने अब और ज्यादा आक्रामक रुख अपना लिया है। रूसी मीडिया को ब्रीफिंग में क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय) के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन ने अपनी शत्रुतापूर्ण गतिविधियां बढ़ाईं तो वह अपने अंत को आंमत्रित करेगा। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ दिमित्री कोजाक ने कहा- 'मैं यूक्रेन को अंदर मौजूद इस आकलन का समर्थन करता हूं कि लड़ाई की शुरुआत असल में युक्रेन के अंत की शुरुआत होगी।' 

बता दें रूस ने यूक्रेन से लगने वाली सीमा पर बड़ी संख्या में बख्तरबंद हथियारों के साथ सैनिकों की तैनाती कर दी है, जिससे पूरे यूरोप में हाई अलर्ट जैसी स्थिति है। इस बीच जर्मनी की चांसलर एजेंला मर्केल ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बातचीत की। उन्होंने बातचीत के दौरान शांति बानए रखने की अपील करते हुए कहा कि रूस उन सैनिकों को पीछे हटा ले, जिन्हें यूक्रेन के साथ लगने वाली सीमा पर तैनात किया गया है। इस पर पुतिन ने एजेंला मर्केल से कहा कि यूक्रेन शत्रुतापूर्ण कार्रवाई कर रहा है, जिससे स्थिति बिगड़ रही है। 

विज्ञापन


यूक्रेन की सरकार पूर्वी डोनेस्क और लुगांस्क क्षेत्रों (दोनबास का हिस्सा) में रूस के समर्थन वाले अलगाववादियों से लड़ रही है। दरअसल, साल 2014 में रूस ने क्रीमिया को जबरन अपनी सीमा में मिला लिया था। तभी से दोनबास में विवाद चल रहा है। यूक्रेन का कहना है कि रूस समर्थक इस अलगाववादी जंग में अभी तक 14 हजार लोगों की मौत हुई है। साल 2015 से युद्ध विराम के बावजूद यहां हिंसा बनी हुई है। वहीं, साल 2021 में 24 सैनिकों ने अपनी जान गंवाई और अब रूस मार्च की शुरुआत से सैनिकों की तैनाती बढ़ा रहा है, जिससे युद्ध की आशंका बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, गुरुवार को व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव जेन साकी ने कहा कि अमेरिका ने रूसी सैनिकों की मूवमेंट को लेकर अपने नाटो के सहयोगियों से बात की है। साकी ने कहा कि रूस ने अब यूक्रेन के साथ लगने वाली अपनी सीमा पर और अधिक सैनिकों को तैनात कर दिया है। उन्होंने कहा, ‘केवल इसी हफ्ते में यूक्रेन के पांच सैनिकों की मौत हो गई है। यह सभी गहरे चिंताजनक संकेत हैं।


गौरतलब है कि यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने भी रूस ले लगी युक्रेन की सीमा का दौरा किया है। इस दौरान उन्होंने देश की रक्षा करने को लेकर सैनिकों को धन्यवाद कहा। जेलेंस्की ने कहा, ‘आप वीरता और समर्पण के सच्चे उदाहरण हैं। हमें हर वह योद्धा याद है, जिसने देश की रक्षा के लिए खुद को कुर्बान कर दिया।’ बीते हफ्ते खबर आई थी कि यूक्रेन ने नाटो में शामिल होने की कोशिशें तेज कर दी हैं, जिसका अमेरिका समर्थन कर रहा है और रूस एक बार फिर भड़क रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed