{"_id":"5e2089a68ebc3e4b4a3d4da9","slug":"bookie-sanjeev-chawla-plea-rejected-by-british-highcourt","type":"story","status":"publish","title_hn":"सट्टेबाज चावला की अपील खाारिज, भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
सट्टेबाज चावला की अपील खाारिज, भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा
Thu, 16 Jan 2020 10:37 PM IST
Trainee Trainee
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Trainee Trainee
Updated Thu, 16 Jan 2020 10:37 PM IST
विज्ञापन
ब्रिटिश हाईकोर्ट
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कथित सट्टेबाज संजीव चावला की गुरुवार को ब्रिटिश हाईकोर्ट में प्रत्यर्पण के खिलाफ अपील खारिज हो गई जिसके बाद उसे मैच फिक्सिंग के आरोपों का सामना करने के लिए भारत प्रत्यर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन
चावला वर्ष 2000 के क्रिकेट मैच फिक्सिंग आरोपों से जुड़े मामले में भारत में वांछित था। वह भारत प्रत्यर्पित किए जाने के खिलाफ ब्रिटेन में कानूनी लड़ाई लड़ रहा था जिसमें उसने कहा कि उसे मानवीय आधार पर भारत नहीं भेजा जाना चाहिए। ब्रिटेन की सरकार ने पिछले साल उसे भारत प्रत्यर्पित किए जाने के आदेश पर हस्ताक्षर किए थे जिसके खिलाफ उसने अपील करने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
लंदन स्थित रॉयल कोर्ट ऑफ जस्टिस के न्यायाधीश डेविड बीन और क्लाइव लेविस आज सुनवाई के दौरान इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि ‘‘वे इस तर्क से संतुष्ट हैं कि अपील की अनुमति नहीं दी जानी चाहिए। भारत-ब्रिटेन प्रत्यर्पण संधि के तहत ब्रिटेन के गृह कार्यालय द्वारा चावला को 28 दिन के भीतर भारत को प्रत्यर्पित किए जाने संबंधी आदेश को औपचारिक रूप से प्रमाणित कर दिए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
(पीटीआई इनपुट)