फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bomb explodes at mall in Pakistan one killed seven injured

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान के मॉल में बम विस्फोट, एक की मौत, सात घायल

Sat, 10 Dec 2022 09:02 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, क्वेटा
पीटीआई, क्वेटा Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 10 Dec 2022 09:02 PM IST
सार

अधिकारी ने कहा कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि सात घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है।

विज्ञापन
Bomb explodes at mall in Pakistan one killed seven injured
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में शनिवार को एक शॉपिंग मॉल में हुए बम विस्फोट में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि घायलों में महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। कुछ लोगों की हालत गंभीर है। 

विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि सात घायलों को जिला मुख्यालय अस्पताल ले जाया गया है। आगे कहा कि बम निरोधक दस्ते को सबूत मिले हैं कि अवारन जिले में आतंकवादी हमले में रिमोट-नियंत्रित आईईडी का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन


बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर अब्दुल कुद्दुस बिजेन्जो ने एक बयान में इस घटना की निंदा की और शोक व्यक्त किया। बलूचिस्तान इस वर्ष नागरिकों, सुरक्षाकर्मियों और साथ ही अन्य प्रांतों के श्रमिकों के खिलाफ कई आतंकवादी हमलों के साथ हिंसा का केंद्र रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले महीने प्रांत के होशब और कोहलू इलाकों में सुरक्षा बलों द्वारा चलाए गए दो अभियानों में, प्रतिबंधित विद्रोही समूह बलूच रिपब्लिकन आर्मी से जुड़े 19 संदिग्ध आतंकवादी मारे गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed