फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bomb Blasts in Afghanistan: magnetic mines exploded in Tahia Maskan area in PD4 of Afghanistan Kabul city

लगातार चार बम धमाकों से दहली अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, चार लोग घायल

Mon, 11 May 2020 11:03 AM IST
आसिम खान वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: आसिम खान Updated Mon, 11 May 2020 11:03 AM IST
विज्ञापन
Bomb Blasts in Afghanistan: magnetic mines exploded in Tahia Maskan area in PD4 of Afghanistan Kabul city
सांकेतिक तस्वीर

उत्तरी काबुल में सोमवार को चार बम विस्फोट में एक बच्ची समेत चार लोग घायल हो गए। अफगान अधिकारियों के अनुसार एक बम कूड़ेदान के नीचे और तीन अन्य सड़क किनारे रखे गए थे। काबुल पुलिस के प्रवक्ता फरदौस फरमर्ज ने बताया कि सड़क किनारे 10-20 मीटर की दूरी पर बमों को रखा गया था।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विस्फोट में 12 साल की बच्ची घायल हुई है और पुलिस घटना स्थल की जांच कर रही है। अभी तक किसी ने बम विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है और विस्फोट के निशाने पर कौन था यह पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन


काबुल और उसके आसपास तालिबान और इस्लामिक स्टेट दोनों गुट सक्रिय हैं जो लगातार नागरिकों और फौजियों को अपना निशाना बनाते रहे हैं।
 

इससे पहले 29 अप्रैल को अफगानिस्तान की राजधानी के बाहरी इलाके में स्थित अफगान विशेष बलों के अड्डे को एक फिदाई हमलावर ने निशाना बनाया था। इसमें तीन आम नागरिकों की मौत हो गई और 15 अन्य जख्मी हुए थे। सरकार ने हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया था।


एक सैन्य अधिकारी ने बताया था कि विस्फोट सैन्य कमांडो के अड्डे के बाहर हुआ। उस वक्त वहां अनुबंध के आधार पर काम करने वाले असैन्य अंदर आने का इंतजार कर रहे थे। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारीक आरियान ने बताया था कि जहां विस्फोट हुआ वह स्थान चहार असयाब जिले में आता है। 
उन्होंने हमले के लिए तालिबान को जिम्मेदार ठहराया और इसे इंसानियत के खिलाफ जुर्म बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed