फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Boiled egg blasts vision of woman lost microwave oven

इंग्लैंड: माइक्रोवेव में उबाले अंडे, फिर हुआ कुछ ऐसा कि चली गई आंखों की रोशनी

Wed, 02 Jan 2019 12:11 PM IST
अजय सिंह वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: अजय सिंह Updated Wed, 02 Jan 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
Boiled egg blasts vision of woman lost microwave oven
Microwave oven
इंग्लैंड के न्यूकैसल शहर एक चौंका देने वाला मामला सामने आया है, जहां माइक्रोवेव में अंडे के फटने से एक महिला के आंखों की रोशनी चली गई। स्थानीय मीडिया के मुताबिक यह घटना शुक्रवार की है। 19 साल की कर्टनी वुड ने माइक्रोवेव में अंडे उबाले और जैसे ही उन्हें बाहर निकाला वह फटकर उनकी आंखों से चिपक गए। 
विज्ञापन


आंखों की जांच कराने पर डॉक्टर ने एक आंख की रोशनी चले जाने की बात कही। गनीमत यह रही कि कर्टनी वुड का एक आंख अब भी सलामत है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल ने माइक्रोवेव कंपनियों को उबले अंडे को गर्म न करने की चेतावनी लिखने की बात कही है। 
विज्ञापन


बिना क्रैक हुए तोड़ने पर फटा अंडा 

मेडिकल जर्नल के मुताबिक माइक्रोवेव में अंडे को गर्म करने पर उसके अंदर का तापमान बढ़ता है मगर माइक्रोवेव की तरंगें अंडे के शेल इतना गर्म नहीं करती कि वो क्रैक हो सके। कई बार अंडे का कुछ हिस्सा भाप बन जाता है।  इस वजह से जैसे ही अंडे को तोड़ा जाता है वह फट जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार देर तक उबले अंडे को माइक्रोवेव में गर्म करने पर वह ओवन के अंदर ही टूट कर बिखर जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed