{"_id":"5d089b458ebc3e39d02961c1","slug":"boeing-is-open-to-change-the-name-of-737-max-aircraft","type":"story","status":"publish","title_hn":"737 मैक्स विमान का नाम बदल सकता है बोइंग, दो हादसों के बाद से कोई नहीं कर रहा इस्तेमाल ","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
737 मैक्स विमान का नाम बदल सकता है बोइंग, दो हादसों के बाद से कोई नहीं कर रहा इस्तेमाल
Tue, 18 Jun 2019 01:35 PM IST
शिल्पा ठाकुर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिल्पा ठाकुर
Updated Tue, 18 Jun 2019 01:35 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग अब मैक्स 737 विमान का नाम बदलने को भी तैयार है। दो बड़े विमान हदासों के बाद से करीब तीन महीने से ये विमान दुनियाभर में इस्तेमाल नहीं हो रहा है। जानकारी के मुताबिक बोइंग अपने नवीनतम 737 विमान में से 'मैक्स' को हटा सकती है।
विज्ञापन
पेरिस एयर शो के दौरान कंपनी के चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर ग्रेग स्मिथ ने सोमवार को कहा, "मैं कहता हूं कि हम सभी इनपुट के लिए खुले विचार रखते हैं। हम वह करने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसकी हमें इसे पुनर्स्थापित करने के लिए आवश्यकता है। अगर इसका मतलब है कि इसे पुनर्स्थापित करने के लिए इसका ब्रांड बदलना पड़े, तो हम ये भी करेंगे। अगर ऐसा नहीं है, तो जो भी प्राथमिकता होगी हम वहीं करेंगे।"
विज्ञापन
अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल इसका नाम बदलने की कंपनी की कोई योजना नहीं है। ये विमान मार्केट में सबसे अधिक बिकने वाला विमान रह चुका है। लेकिन हादसों के बाद से कंपनी का एक भी मैक्स 737 विमान नहीं बिक रहा है। अब माना जा रहा है कि नाम बदलने से कंपनी एक बार फिर मार्केट में वापसी कर सकती है। कंपनी विमान के ब्रांडिंग और तकनीकी मुद्दों के लिए बाहरी सलाहकारों की मदद भी ले रही है।
विज्ञापन
अगर बोइंग मैक्स की ब्रांडिंग नहीं बदल सकती है तो वो राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा करीब दो महीने पहले दी गई सलाह मान सकती है। जिसमें ट्रंप ने कहा था कि कंपनी को एक नए नाम के साथ विमान को रिब्रांड करना चाहिए। अब ये वैश्विक नियामकों पर निर्भर करता है कि बोइंग का ये विमान दोबारा उड़ान भरेगा या नहीं।
विमान से पांच महीने से भी कम वक्त में दो हादसों में 346 लोगों की मौत हो गई थी। ऐसे में लोगों का विश्वास जीत पाना कंपनी के लिए काफी मुश्किल होगा।