फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Boeing 737 MAX design, oversight faulted in Lion Air Crash says Indonesian investigators

बोइंग 737 मैक्स का डिजाइन और खराब निरीक्षण की वजह से विमान हुआ दुर्घटनाग्रस्त: जांचकर्ता

Thu, 24 Oct 2019 09:41 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, जकार्ता Published by: अनवर अंसारी Updated Thu, 24 Oct 2019 09:41 AM IST
विज्ञापन
Boeing 737 MAX design, oversight faulted in Lion Air Crash says Indonesian investigators
बोइंग 737 मैक्स विमान (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

इंडोनेशिया में लॉयन एयर फ्लाइट की दुर्घटना को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। जांच में पाया गया है कि विमान का खराब नियामक निरीक्षण और बोइंग 737 मैक्स के डिजाइन की वजह से विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

इंडोनेशियाई जांचकर्ताओं ने बुधवार को कहा कि खराब नियामक निरीक्षण और बोइंग के 737 मैक्स के डिजाइन ने लायन एयर फ्लाइट 610 की घातक दुर्घटना में योगदान दिया जिसमें 189 लोगों की जान चली गई। 

जांच की अंतिम रिपोर्ट का सार मृतकों के परिवारवालों को सौंपा गया है, जो बताता है कि 737 मैक्स के डिजाइन और उसके प्रमाणन के दौरान दोषपूर्ण धारणा बनाई गई थी कि पायलटों द्वारा मनूवरिंग कैरक्टरिस्टिक ऑगमेंटेशन सिस्टम (MCAS) द्वारा भेजी गई जानकारी का किस प्रकार से जवाब देते हैं और समस्या से निपटते हैं। 


MCAS को जब यह जानकारी मिलती है कि विमान बहुत धीमी या खड़ी उड़ान भर रहा है और रुकने का खतरा है तो यह विमान की नाक को नीचे कर देता है। जांचकर्ताओं ने कहा कि यह प्रणाली कमजोर थी क्योंकि यह केवल 'एंगल ऑफ अटैक' (एओए) सेंसर पर निर्भर थी।

बोइंग ने रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है। कंपनी के प्रवक्ता ने कहा कि चूंकि रिपोर्ट अधिकारियों द्वारा आधिकारिक तौर पर जारी नहीं की गई है, इसलिए हम इस पर समय से पहले टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं। 

गौरतलब है कि बोइंग के दो 737 मैक्स विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने से 346 लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद से ही बोइंग 737 मैक्स विमान का परिचालन रोक दिया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed