{"_id":"5ccd0650bdec2207755931fe","slug":"boeing-737-goes-into-florida-river-with-136-on-board-no-fatalities","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमेरिका: रनवे से फिसलकर नदी में गिरा बोइंग 737 विमान, सवार थे 136 लोग","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अमेरिका: रनवे से फिसलकर नदी में गिरा बोइंग 737 विमान, सवार थे 136 लोग
Sat, 04 May 2019 05:09 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 04 May 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
फ्लोरिडा में नदी में पहुंचा विमान
- फोटो : PTI
अमेरिका की फ्लोरिडा नदी में बोइंग 737 विमान गिर गया। दुर्घटना के समय विमान में 136 लोग सवार थे। नौसेना एयर स्टेशन जैक्सनविले का कहना है कि हादसे में किसी की मृत्यु नहीं हुई है। यह घटना शुक्रवार रात नौ बजकर 40 मिनट पर घटी जब विमान क्यूबा से आ रहा था। तभी लैंडिंग के समय रनवे से फिसलकर वह सेंट जॉन नदी में गिर गया। घटनास्थल पर बड़े पैमाने पर बचाव कार्य चल रहा है। इसमें किसी के भी हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
Reuters: Boeing 737 goes into Florida river with 136 on board, no fatalities, says Naval Air Station Jacksonville #USA
— ANI (@ANI) May 4, 2019विज्ञापन
जैक्सनविले के पुलिस कार्यालय का कहना है कि सभी व्यक्ति जिंदा और सही सलामत हैं। वहीं जैक्सनविले के मेयर लेनी करी ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि दमकल और राहतकर्मी इस समय घटनास्थल पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
घटना के बाद क्रू ने विमान के ईंधन को पानी में जाने से रोका। जैक्सनविले पुलिस ने ट्विटर पर कहा, 'विमान पानी में डूबा नहीं था। सभी व्यक्ति जिंदा है।' उन्होंने ट्विटर पर दो तस्वीरें जारी की है जिसमें दिख रहा है कि विमान मियामी एयरलाइंस का है और वह पानी में खड़ा है।
मियामी एयर इंटरनेशनल एक चार्टर एयरलाइन है जो बोइंग 737-800 का संचालन करता है। एयरलाइन के प्रतिनिधियों ने अभी इस घटना पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। बोइंग के प्रवक्ता का कहना है कि कंपनी इस घटना के बारे में जानती है और वह इसे लेकर जानकारी इकट्ठा कर रही है।