फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   body builder live stream former wife murder suicide after killing three in bosnia

खौफनाक: बॉडी बिल्डर ने पूर्व पत्नी की हत्या का वीडियो लाइव स्ट्रीम किया, कई हत्याओं के बाद खुद भी की आत्महत्या

Sat, 12 Aug 2023 08:43 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारायेवो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सारायेवो Published by: नितिन गौतम Updated Sat, 12 Aug 2023 08:43 AM IST
सार

नेरमिन एक फिटनेस कोच के तौर पर काम करता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह किसी आपराधिक गैंग का सदस्य भी था और हिंसा, लड़ाई-झगड़े, और ड्रग तस्करी के कई मामलों में दोषी ठहराया जा चुका था।

विज्ञापन
body builder live stream former wife murder suicide after killing three in bosnia
आरोपी बॉडी बिल्डर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक बॉडी बिल्डर द्वारा अपनी पूर्व पत्नी की हत्या का वीडियो लाइव स्ट्रीम करने का मामला सामने आया है। घटना यूरोपीय देश बोस्निया की है। आरोपी बॉडी बिल्डर ने अपनी पूर्व पत्नी समेत कुल तीन लोगों की गोली मारकर हत्या की। साथ ही तीन अन्य लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। बाद में आरोपी खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन


क्या है मामला
आरोपी बॉडी बिल्डर की पहचान नेरमिन सुलेजमानोविक (35 वर्षीय) के रूप में हुई है। वह बोस्निया के उत्तर पूर्वी शहर ग्रेडेकाक का रहने वाला था। खबर के अनुसार, नेरमिन ने एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें वह लोगों से कह रहा था कि लोग एक हत्या को लाइव देखेंगे। इसके बाद आरोपी अपनी पिस्टल से एक महिला के माथे में गोली मार देता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जिस महिला की हत्या की गई, वह नेरमिन की पूर्व पत्नी थी। दोनों की एक बच्ची भी है, जिसे नेरमिन ने छोड़ दिया। 
विज्ञापन


गैंग से जुड़ा था आरोपी
नेरमिन एक फिटनेस कोच के तौर पर काम करता था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, वह किसी आपराधिक गैंग का सदस्य भी था और हिंसा, लड़ाई-झगड़े, और ड्रग तस्करी के कई मामलों में दोषी ठहराया जा चुका था। नेरमिन ने पत्नी की हत्या वाले वीडियो के बाद एक अन्य वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसमें उसने बताया कि उसने एक पिता-पुत्र की भी सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी और कई अन्य लोगों को गोली मारी है। बाद में आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं बोस्निया के प्रधानमंत्री नेरमिन निकसिक ने बताया कि घटना को शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। हत्यारे ने आत्महत्या कर ली है लेकिन कोई भी मारे गए लोगों को वापस नहीं ला सकता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed