फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bodies of two Indian students missing in US found in lake world news and updates

Big News: अमेरिका में लापता दो भारतीय छात्रों का शव झील में मिला, अशोक वाटिका के पास बनेगा ध्यान केंद्र

Mon, 24 Apr 2023 05:25 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, न्यूयॉर्क।
एजेंसी, न्यूयॉर्क। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 24 Apr 2023 05:25 AM IST
सार

सिद्धांत शाह और आर्यन वैद्य इंडियाना विश्वविद्यालय के केली स्कूल ऑफ बिजनेस में पढ़ाई कर रहे थे। 15 अप्रैल को दोस्तों के साथ मोनरो झील में तैरने गए। जब दोनों डूबने लगे, तो उनके साथी उन्हें बचाने लिए पानी में कूदे, लेकिन बचा नहीं पाए।

विज्ञापन
Bodies of two Indian students missing in US found in lake world news and updates
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

अमेरिकी राज्य इंडियाना में 15 अप्रैल को लापता हुए दो भारतीय छात्रों के शव इंडियानापोलिस शहर के पास मोनरो झील में मिले हैं। प्राकृतिक संसाधन विभाग के लेफ्टिनेंट एंजेला गोल्डमैन ने बताया कि सिद्धांत शाह और आर्यन वैद्य इंडियाना विश्वविद्यालय के केली स्कूल ऑफ बिजनेस में पढ़ाई कर रहे थे। 15 अप्रैल को दोस्तों के साथ मोनरो झील में तैरने गए। जब दोनों डूबने लगे, तो उनके साथी उन्हें बचाने लिए पानी में कूदे, लेकिन बचा नहीं पाए। गोल्डमैन ने बताया कि गोताखोरों 16 से ही उनके शवों की तलाश कर रहे थे। लेकिन, बारिश, हवा और ठंड की वजह से झील का स्वरूप बदल गया। आखिर में 18 अप्रैल को झील में 18 फीट की गहराई पर उनके शव मिले। 

विज्ञापन


अशोक वाटिका में सीता मंदिर के पास बनेगा ध्यान केंद्र 
कोलंबो। श्रीलंका स्थित अशोक वाटिका में सीता माता मंदिर के पास ध्यान केंद्र स्थापित करने के लिए रविवार को प्रधानमंत्री दिनेश गुणावर्धन ने आधारशिला रखी। इस दौरान श्रीलंका में भारत के उच्चायुक्त गोपाल बागले भी वहां मौजूद थे। इस दौरान सीता मंदिर के लिए एक विशेष स्मारक आवरण भी जारी किया गया। बागले ने ट्विटर बताया श्रीलंका के नुवारा एलिया के पास सीता माता मंदिर में पर्यटकों की सुविधाओं को बढ़ाया जा रहा है। इसके अलावा यहां एक ध्यान केंद्र भी स्थापित किया जाएगा। 
विज्ञापन


वैज्ञानिकों ने नसों को नुकसान से बचाने वाला प्रोटीन बनाया
वैज्ञानिकों ने एक विशेष प्रोटीन बनाया है, जो स्क्लेरोसिस जैसी बीमारियों के प्रकार की पहचान कर उसके उपचार में मदद कर सकता है। यह एक ऐसी बीमारी है, जिसमें प्रतिरक्षा प्रणाली नसों के सुरक्षा कवच को खा जाती है। इससे नसों को नुकसान पहुंचता है, जो मस्तिष्क और शरीर के बीच के संचार को रोक देता है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग के अंतर्गत पूर्वोत्तर भारत के स्वायत्त संस्थान गुवाहाटी के वैज्ञानिकों ने माइलिन बेसिक प्रोटीन (एमबीपी) मोनोलेयर बनाए हैं, जो माइलिन शीथ का प्रमुख प्रोटीन घटक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



नेपाल में तीन सीटों पर हुए उपचुनाव में 60 फीसदी मतदान
नेपाल में तीन क्षेत्रों में हुए संसदीय उपचुनाव में 60 फीसदी मतदान हुआ है। आयोग के मुताबिक बारा में आधी रात से पहले और बाकी दो इलाकों में आधी रात के बाद ही मतगणना शुरू होगी। उपचुनाव में संसद की चौथी सबसे बड़ी पार्टी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) के अध्यक्ष रवि लामिछाने चितवन 2 से और छठे सबसे बड़ा दल जनता समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र यादव बारा 2 से उम्मीदवार हैं। ऐसे ही तनहुं 1 से स्वर्णिम वाग्ले उम्मीदवार हैं। तीनों क्षेत्रों में लोकप्रिय उम्मीदवार होने से कड़ी प्रतिस्पर्धा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed