फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   bodh teachers exploit women sexually always knew this fact- dharm guru dalayi lama

बौद्ध शिक्षक करते हैं महिलाओं के साथ यौन शोषण, जानते थे- धर्मगुरु दलाई लामा

Sun, 16 Sep 2018 01:17 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला
न्यूज डेस्क,अमर उजाला Updated Sun, 16 Sep 2018 01:17 PM IST
विज्ञापन
bodh teachers exploit women sexually always knew this fact- dharm guru dalayi lama
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा
बौद्ध धर्मगुरु दलाई लामा के ताजा बयान ने हलचल मचा दी है। दलाई लामा ने अपने वक्तव्य में महिलाओं के साथ होने वाले यौन अत्याचार पर सनसनीखेज खुलासा किया। यौन शोषण के मामले पर बात करते हुए कहा कि इस अपराध में कई बौद्धिक शिक्षक शामिल हैं, मुझे ये बात पिछले 25 सालों से पता है। 
विज्ञापन


बौद्ध घर्मगुरु ने कहा कि 'मुझे 1990 से ये बात मालूम है कि कई बौद्ध शिक्षक महिलाओं के साथ यौन शोषण करते हैं। अपने चार दिन के नीदरलैंड यात्रा के दौरान उन्होने ये बात बेहद आहत होते हुए कही। इस यात्रा में दलाई लामा ने बौद्ध शिक्षकों के शिकार बने यौन शोषण पीड़ितों से मुलाकात भी की थी।  
विज्ञापन


दलाई लामा से मिले पीड़ित 
दरअसल काफी समय से शिक्षकों पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली पीड़ितायें दलाई लामा से मिलना चाहती थी । इस मुलाकात के लिए इन पीड़ित महिलाओं ने याचिका भी दाखिल की थी। इस याचिका में उन्होंने कहा 'जब हम बौद्ध धर्म में आए तो हमें यहां खुले दिल के साथ अपनाया गया लेकिन इसके नाम पर हमारा रेप होने लगा और बहुत जल्द हमारा भ्रम भी टूट गया' ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दलाई लामा से जब बौद्ध भिक्षुणियों के गंभीर आरोप के बारे में पूछा गया तो उन्होने खुलकर बात करते हुए कहा, 'मैं पहले से इन चीजों को जानता हूं, कुछ नया नहीं है। 25 साल पहले किसी ने यौन शोषण के आरोपों का जिक्र किया था। जो लोग यौन शोषण करते हैं वह बुद्ध की शिक्षा की परवाह नहीं करते हैं।  फिलहाल जो भी सार्वजनिक हो रहा है वह उनके लिए शर्मिंदगी की बात है ।'
 

यूरोप में लामा के प्रतिनिधि सम्दुप ने भी बयान जारी कर कहा की दलाई लामा ने हमेशा से ऐसे गैर जिम्मेदार व्यवहार की निंदा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed