फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Boat full of migrants capsizes near Greek island

Greece: ग्रीक द्वीप के पास प्रवासियों से भरी नाव पलटी, चार की मौत; 23 को बचाया, बचाव अभियान जारी

Thu, 03 Apr 2025 12:51 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एथेंस Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 03 Apr 2025 12:51 PM IST
सार

ग्रीस के तट रक्षक ने बताया कि एक नाव बृहस्पतिवार सुबह उस समय पलट गई, जब वह तुर्की तट से प्रवासियों को लेकर ग्रीक द्वीप जा रही थी। हादसे में चार लोगों की मौत हुई है, जिनमें दो महिलाएं और दो बच्चे शामिल हैं। इसके अलावा, 23 लोगों को बचा लिया गया है। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि हादसे में कितने लोग लापता हैं। 

विज्ञापन
Boat full of migrants capsizes near Greek island
नाव पलटी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई

विस्तार

ग्रीस में तुर्की तट से प्रवासियों को लेकर ग्रीक द्वीप जा रही एक नाव बृहस्पतिवार सुबह पलट गई। ग्रीस के तट रक्षक ने बताया कि हादसे में चार लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में दो महिलाएं और दो बच्चे- एक लड़का व एक लड़की शामिल हैं, जिनके शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके अलावा, 23 लोगों को बचा लिया गया है। तट रक्षक के अनुसार, लेसबोस द्वीप के उत्तरी तट पर खोज और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में मौसम साफ था। इसके बाद भी नाव पलटने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। नाव पर कितने लोग सवार थे, उनकी राष्ट्रीयता क्या थी, वह किस तरह के जहाज का इस्तेमाल कर रहे थे। इस बारे में तत्काल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: US: चीनी नागरिकों से दोस्ती और शारीरिक संबंध नहीं बना सकते अमेरिकी सरकारी कर्मचारी, सरकार ने लगाया प्रतिबंध
विज्ञापन
विज्ञापन


लापता लोगों की नहीं मिली स्पष्ट जानकारी
ग्रीस के तट रक्षक के अनुसार, समुद्र और जमीन पर खोज-बचाव अभियान चलाया जा रहा है। बचाव अभियान में तीन तट रक्षक जहाज, वायु सेना का एक हेलीकॉप्टर, और एक नाव शामिल हैं, जो हादसे के पीड़ितों की लगातार तलाश कर रहे हैं। हालांकि, कितने लोग लापता हैं। इसके बारे में अभी कोई स्पष्ट रिपोर्ट नहीं मिल पाई है। 


यूरोपीय संघ में प्रवेश करने का मुख्य बिंदु है ग्रीस
जानकारी के अनुसार, मध्य पूर्व, अफ्रीका और एशिया में संघर्ष के चलते वहां पर लोगों को गरीबी ने अपनी चपेट में ले लिया है, जिसके चलते लोग वहां से भाग रहे हैं। गरीबी से भाग रहे लोगों के लिए यूरोपीय संघ (ईयू) में प्रवेश करने के लिए ग्रीस मुख्य बिंदुओं में से एक है। तुर्की तट से पास के ग्रीक द्वीपों तक की यात्रा छोटी और जोखिम भरी है। इसके बावजूद कई लोग इस यात्रा का जोखिम उठाते हैं, जिसके चलते अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। 

ये भी पढ़ें: PM Modi: बिम्सटेक सम्मेलन के लिए मोदी थाईलैंड रवाना; पीएम शिनावात्रा से भी करेंगे मुलाकात

ग्रीक सरकार ने समुद्र में बढ़ाई गश्त 
ग्रीक सरकार ने समुद्र में गश्त बढ़ा दी है, जिसके चलते कई तस्कर गिरोहों ने अपना काम दक्षिण की ओर स्थानांतरित कर दिया है। वह अफ्रीका के उत्तरी तट से दक्षिणी ग्रीस तक लोगों को ले जाने के लिए बड़ी नावों का इस्तेमाल करते हैं। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed