{"_id":"64cfb1d7f4d9c5ad1c03eec3","slug":"boat-collides-with-sand-laden-ship-in-bangladesh-46-people-were-on-board-many-died-including-three-children-2023-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bangladesh: बांग्लादेश में नांव रेत से लदे जहाज से टकराई; 46 लोग सवार थे, तीन बच्चों समेत आठ की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Bangladesh: बांग्लादेश में नांव रेत से लदे जहाज से टकराई; 46 लोग सवार थे, तीन बच्चों समेत आठ की मौत
Sun, 06 Aug 2023 08:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ढाका
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 06 Aug 2023 08:14 PM IST
सार
यात्री नाव पर दिन भर के लिए पिकनिक मनाने गए थे। पिकनिक से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। यात्रियों में से अधिकतर लोग तैरकर तट पर आ गए।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांग्लादेश में पद्मा नदी में एक नांव रेत लदे जहाज से टकराने के बाद डूब गई। हादसे में तीन बच्चों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। नांव पर 46 लोग सवार थे। लोउहाजंग दमकल केंद्र के अधिकारी कैस अहमद ने बताया कि यह हादसा शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे मुंशीगंज जिले में हुआ।
विज्ञापन
पिकनिक मनाने गए थे लोग
जानकारी के मुताबिक, यात्री नाव पर दिन भर के लिए पिकनिक मनाने गए थे। पिकनिक से वापस लौटने के दौरान यह हादसा हुआ। यात्रियों में से अधिकतर लोग तैरकर तट पर आ गए।
विज्ञापन
आठ लोगों के शव बरामद
स्थानीय मीडिया ने अहमद के हवाले से बताया कि अब तक आठ लोगों के शव बरामद हुए हैं, जिसमें से चार को स्थानीय अस्पताल भेज दिया गया है। एक बच्चे समेत दो शव नदी के किनारे पर पाया गया है। खराब मौसम और नदी में तेज बहाव के कारण बचाव अभियान में परेशानी आ रही थी। इस वजह देर रात रेस्क्यू अभियान को रोकना पड़ा।
विज्ञापन
लोगों की पहचान अभी तक नहीं हुई
इस बीच दमकल विभाग और नागरिक सुरक्षा ने रविवार सुबह लापता लोगों के लिए बचाव अभियान फिर से शुरू किया। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान अभी तक नहीं हुई है। इनमें तीन बच्चे, दो महिला और तीन पुरुष शामिल हैं।