{"_id":"6082c8f58ebc3e591e5b7f12","slug":"boat-accident-130-migrants-heading-to-europe-fearing-to-drown-near-the-libyan-coast","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाव हादसाः यूरोप जा रहे 130 प्रवासियों के लीबिया तट के पास डूबने की आशंका","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
नाव हादसाः यूरोप जा रहे 130 प्रवासियों के लीबिया तट के पास डूबने की आशंका
Fri, 23 Apr 2021 06:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Fri, 23 Apr 2021 06:47 PM IST
सार
- नाव का मलबा मिला, पर एक भी जीवित नहीं मिला
- इस साल अब तक 350 से अधिक की समुद्र में डूबने से मौत
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : YouTube
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लीबिया के तट के पास भूमध्यसागर में एक नाव डूब जाने से 100 से अधिक प्रवासियों की मौत हो जाने की आशंका है। ये यूरोप जाने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
गैर सरकारी संगठन एसओएस मेडिटेरेनी ने बृहस्पतिवार देर रात कहा कि रबर की नाव का मलबा समुद्र में मिल गया है। नाव में करीब 130 लोगों के सवार होने की सूचना थी। संगठन ने एक बयान में कहा कि सहायता पोत को कोई भी जीवित व्यक्ति नहीं मिला। मलबे के पास कम से कम दस शव मिले हैं।
विज्ञापन
बयान में कहा गया है कि हमें काफी दुख है। हम उन परिवारों की पीड़ा को समझ सकते हैं जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया। यूरोपीय मानवतावादी संगठन ने कहा कि मौजूदा घटना के पहले ही इस साल अब तक 350 से अधिक लोगों की समुद्र में डूबने से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन