{"_id":"61200d508ebc3e79f63d24b4","slug":"blinken-and-jaishankar-discuss-on-afghanistan-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"तालिबान संकट: ब्लिंकन, जयशंकर ने अफगानिस्तान पर की चर्चा, समन्वय जारी रखने पर राजी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
तालिबान संकट: ब्लिंकन, जयशंकर ने अफगानिस्तान पर की चर्चा, समन्वय जारी रखने पर राजी
Sat, 21 Aug 2021 01:45 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:45 AM IST
सार
अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि ब्लिंकन ने अफगानिस्तान में स्थिति पर चर्चा करने के लिए जयशंकर से फोन पर बात की।
विज्ञापन
ब्लिंकन और एस जयशंकर
- फोटो : ANI
विस्तार
भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन से इस सप्ताह में दूसरी बार अफगानिस्तान के हालात पर चर्चा हुई। इस दौरान दोनों नेता इस मामले पर करीबी समन्वय जारी रखने पर सहमत हुए।
विज्ञापन
बता दें कि रविवार को अफगानिस्तान की सत्ता पर हुए तालिबान के कब्जे के बाद काबुल हवाईअड्डे पर अफरातफरी का माहौल है और लोग वहां से सुरक्षित बाहर निकलने की कोशिश में हैं।
विज्ञापन
भारत मंगलवार को अपने राजदूत रुद्रेंद्र टंडन और दूतावास के अपने कर्मियों को काबुल से सेना के विमान से वापस ले गया। अमेरिकी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने बताया कि ब्लिंकन ने अफगानिस्तान में स्थिति पर चर्चा करने के लिए जयशंकर से फोन पर बात की।
विज्ञापन
वार्ता के बाद ब्लिंकन ने ट्वीट किया, डॉ. जयशंकर के साथ अफगानिस्तान के बारे में सार्थक चर्चा में हम करीबी समन्वय जारी रखने पर सहमत हुए। दोनों ने इससे पहले सोमवार को भी युद्धग्रस्त देश के हालात पर चर्चा की थी। उस समय जयशंकर ने काबुल में हवाईअड्डे का संचालन बनाए रखने की तात्कालिक जरूरत पर जोर दिया था।
नागरिकों को स्वदेश लाने का मुद्दा प्रमुख
ब्लिंकन से वार्ता के दौरान जयशंकर ने कहा कि भारत अफगानिस्तान में फंसे भारतीय नागरिकों को वापस लाने के लिए अंतरराष्ट्रीय साझेदारों, खासतौर से अमेरिका के साथ मिलकर काम कर रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, अभी हमारे सामने अपने नागरिकों को स्वदेश लाने का मुद्दा है। भारत के मामले में भारत के नागरिकों, अन्य देशों की अपनी चिंताएं हैं।