{"_id":"5cbae795bdec2213e8071abc","slug":"blind-japanese-sailor-mitsuhiro-iwamoto-completed-non-stop-pacific-voyage","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृष्टिबाधित जापानी नाविक ने रचा इतिहास, बिना रुके पूरी की प्रशांस महासागर यात्रा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
दृष्टिबाधित जापानी नाविक ने रचा इतिहास, बिना रुके पूरी की प्रशांस महासागर यात्रा
Sat, 20 Apr 2019 03:04 PM IST
Sneha Baluni
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sneha Baluni
Updated Sat, 20 Apr 2019 03:04 PM IST
विज्ञापन
मित्शुहीरो इवामोटो
- फोटो : Facebook
एक दृष्टिबाधित जापानी नाविक ने शनिवार को बिना रुके प्रशांत महासागर की यात्रा पूरी कर ली है। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वह ऐसा करने वाले पहले दृष्टिबाधित व्यक्ति बन गए हैं। उन्होंने इतने बड़े महासागर में एक जहाज को नेविगेट किया।
विज्ञापन
इस नाविक का नाम मित्शुहीरो इवामोटो है। वह शनिवार सुबह अपने 12 मीटर (40 फुट) सेलबोट (नाव) में फुकुशिमा बंदरगाह पहुंचे। दो महीने पहले वह कैलिफोर्निया से रवाना हुए थे। 52 साल के इवामोटो सैन डिएगो के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
इवामोटो अमेरिकी शहर से 24 फरवरी को डॉग स्मिथ के साथ रवाना हुए थे। डॉग स्मिथ एक अमेरिकन नेवीगेटर है जिसने उन्हें हवा की दिशा आदि जैसी चीजें बताने में मदद की। यह उनका दूसरा प्रयास था। छह साल पहले उनकी नाव एक व्हेल से टकराकर डूब गई थी।
विज्ञापन
फुकुशिमा पहुंचने पर इवामोटो ने स्वागत करने वाले लोगों से कहा, 'मैं घर पहुंच गया। धन्यवाद।' इसके साथ ही उन्होंने लगभग 14,000 किलोमीटर की यात्रा पूरी की। जापान के क्योडो न्यूज से उन्होंने कहा, 'मैंने हार नहीं मानी और अपना सपना पूरा कर लिया।'
क्योडो न्यूज के अनुसार पहली बार किसी दृष्टिबाधित नाविक ने प्रशांत महासागर की यात्रा की है। इवामोटो ने 16 साल की उम्र में अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी। उनकी वेबसाइट के अनुसार उन्होंने यह यात्रा धन जुटाने, दृष्टिबाधित रोगों को रोकने की कोशिशों के लिए की।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन