{"_id":"5cbafa1abdec22145a0ec131","slug":"blast-and-firing-near-ministry-of-communication-in-kabul-afghanistan","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान : काबुल में चल रही मुठभेड़ समाप्त, सभी हमलावर मारे गए","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
अफगानिस्तान : काबुल में चल रही मुठभेड़ समाप्त, सभी हमलावर मारे गए
Sat, 20 Apr 2019 04:23 PM IST
Gaurav Pandey
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sat, 20 Apr 2019 04:23 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
अफगानिस्तान के अधिकारियों ने यहां संचार मंत्रालय में एक परिसर में आत्मघाती हमलावरों तथा बंदूकधारियों के साथ कई घंटे तक चले मुठभेड़ के थम जाने की शनिवार को घोषणा की। अधिकारियों ने कहा कि काबुल शहर के एक व्यस्त व्यावसायिक इलाके में स्थित मंत्रालय के एक परिसर पर करीब छह घंटे पहले यह हमला हुआ था। गृह मंत्रालय ने ट्विटर पर कहा, ‘अभियान पूरा हुआ। सभी आत्मघाती हमलावर मारे गये और दो हजार से अधिक असैन्य कर्मचारियों को सुरक्षित निकाला गया।’
विज्ञापन
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में शनिवार को संचार मंत्रालय के नजदीक जोरदार धमाके और गोलीबारी की आवाज सुनी गई थी। तालिबान और अफगान प्रतिनिधियों के बीच बातचीत पटरी से उतरने के एक दिन बाद यह हमला हुआ।
विज्ञापन
गृह मंत्रालय के प्रवक्ता नसरत रहीमी ने कहा कि सुबह करीब 11 बजकर 40 मिनट पर संचार मंत्रालय के नजदीक धमाके की आवाज सुनी गई। इसके बाद छिटपुट गोलीबारी हुई।
विज्ञापन