{"_id":"5fe7a9c2db2bd93ac11b5ed9","slug":"black-doctor-dr-susan-moore-dies-of-covid-19-after-complaining-of-racist-treatment","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाज में नस्लवाद का आरोप लगाने वाली अश्वेत डॉ. सूसन मूर की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
इलाज में नस्लवाद का आरोप लगाने वाली अश्वेत डॉ. सूसन मूर की मौत
Sun, 27 Dec 2020 07:20 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, इंडियानापोलिस।
एजेंसी, इंडियानापोलिस।
Published by: Jeet Kumar
Updated Sun, 27 Dec 2020 07:20 AM IST
विज्ञापन
Susan Moore
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिका में कोविड-19 के इलाज के दौरान नस्ली भेदभाव की शिकायत का वीडियो बनाने वाली अश्वेत डॉक्टर की मौत हो गई है। 52 वर्षीय डॉ. सूसन मूर की मौत के बाद अब उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसके बाद अस्पताल ने वादा किया है कि उनकी शिकायत की पूरी तरह समीक्षा कराई जाएगी।
विज्ञापन
एक फेसबुक पोस्ट के मुताबिक डॉ. सूसन मूर को पिछले महीने के अंत में कोरोना संक्रमण का पता चला था और उन्हें इंडियाना के कार्मल में आईयू हेल्थ नॉर्थ हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था।
विज्ञापन
अपनी स्थिति और चिकित्सा प्रक्रियाओं के बारे में पूरी जानकारी रखने वाली फिजीशियन ने कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान बार-बार दवाओं, एक्सरे और अन्य नियमित जांच के लिए कहना पड़ता था।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि एक श्वेत डॉक्टर ने विशेष तौर पर उनके दर्द की अनदेखी करते हुए कहा कि उसे अस्पताल पर भरोसा नहीं है। डॉ. सूसन ने 4 दिसंबर के अपने वीडियो में कहा है कि यदि मैं श्वेत होती, तो मुझे ऐसे हालात से नहीं गुजरना पड़ता।
वीडियो में बेहद कमजोर आवाज में उन्होंने कहा, ऐसे ही अश्वेत लोग मारे जाते हैं, जब आप उन्हें घर भेज देते हैं और उन्हें पता नहीं होता कि अपने लिये कैसे लड़ना है।