फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   President El Salvador Released the Bitcoin City Layout Know Crypto Utopia City Will Look Like News in Hindi

बिटक्वाइन सिटी: अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति ने जारी किया 'क्रिप्टो यूटोपिया' का लेआउट, जानें कैसा दिखेगा शहर?

Thu, 12 May 2022 07:55 PM IST
कुमार संभव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन साल्वाडोर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सैन साल्वाडोर Published by: कुमार संभव Updated Thu, 12 May 2022 07:55 PM IST
सार

राष्ट्रपति बुकेले ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टो सिटी के मॉडल की तस्वीरें साझा कीं, जिसका निर्माण मध्य अमेरिकी देश के दक्षिण-पूर्व में फोन्सेका की खाड़ी पर कोंचगुआ ज्वालामुखी के पास किया जाएगा।

विज्ञापन
President El Salvador Released the Bitcoin City Layout Know Crypto Utopia City Will Look Like News in Hindi
अल साल्वाडोर में अगले साल तक तैयार हो जाएगा बिटक्वाइन शहर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्य अमेरिका के सबसे छोटे देश अल साल्वाडोर के राष्ट्रपति नायब बुकेले ने निर्माणाधीन बिटक्वाइन शहर का डिजाइन जारी किया। उन्होंने कहा कि विकास का यह रूप बेहद खूबसूरत है। राष्ट्रपति बुकेले ने सोशल मीडिया पर क्रिप्टो शहर के मॉडल की तस्वीरें साझा कीं, जिसका निर्माण मध्य अमेरिकी देश के दक्षिण-पूर्व में फोन्सेका की खाड़ी पर कोंचगुआ ज्वालामुखी के पास किया जाएगा।

विज्ञापन


यह राष्ट्रपति की प्रमुख परियोजनाओं में से एक है। बिटक्वाइन सिटी की घोषणा पहली बार छह महीने पहले लैटिन अमेरिकी बिटक्वाइन और ब्लॉकचेन सम्मेलन के दौरान की गई थी। यह डिजाइन ऐसे समय में दुनिया के सामने आई है, जब क्रिप्टो बाजार में मंदी का दौर जारी है और यह पिछले साल नवंबर में अपने उच्चतम स्तर से 50 प्रतिशत तक गिर गया है। 
विज्ञापन


बिटक्वाइन को अपनाने वाला पहला देश 
अल साल्वाडोर दुनिया का पहला देश है, जिसने पिछले साल इसे आधिकारिक मुद्रा के रूप में मान्यता दी है। इसके तहत लाखों डॉलर के सरकारी फंड का निवेश क्रिप्टोकरेंसी में किया गया है। इसी सोमवार को यहां की सरकार की ओर से 30 हजार डॉलर का निवेश किया गया है। उधर, अमेरिका स्थित नेशनल ब्यूरो ऑफ इकोनॉमिक रिसर्च के एक हालिया सर्वेक्षण के आंकड़ों के मुताबिक, केवल 20 प्रतिशत सल्वाडोरियन बिटकॉइन का उपयोग कर रहे हैं। यहां के अधिकांश लोग अभी भी अमेरिकी डॉलर पर निर्भर हैं। वहीं अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) ने भी चेतावनी दी है कि बिटकॉइन को आधिकारिक रूप से अपनाने से वित्तीय स्थिरता और उपभोक्ता संरक्षण के लिए बड़े जोखिम हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed