फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Bird Flu in Nevana USA Updates Dairy worker infection CDC says first time cow found infected

Bird Flu in Nevana: अमेरिकी डेयरी कर्मचारी में बर्ड फ्लू का नया वैरिएंट, सीडीसी ने कहा- पहली बार गाय संक्रमित

Tue, 11 Feb 2025 04:37 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: शुभम कुमार Updated Tue, 11 Feb 2025 04:37 AM IST
सार

अमेरिका के नेवादा के एक डेयरी के कर्मचारी में बर्ड फ्लू के नए वौरिएंट पाए जाने की बात सामने आई है। साथ ही सीडीएस ने बताया कि ये पहली बार है कि एक गाय में इस प्रकार के वायरस की पुष्टि हुई है।   

विज्ञापन
Bird Flu in Nevana USA Updates Dairy worker infection CDC says first time cow found infected
बर्ड फ्लू (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

अमेरिका में बर्ड फ्लू का बढ़ता खतरा एक नए संकट की ओर इशारा कर रहा है। इसी बीच अमेरिका के नेवादा में एक बर्ड फ्लू के एक नए प्रकार के संक्रमण की खबर सामने आई है। इसको लेकर संघीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि नेवादा में एक डेयरी कर्मचारी बर्ड फ्लू के एक नए प्रकार से संक्रमित हुआ है, जो पिछले साल से अमेरिका में फैल रहे बर्ड फ्लू से अलग है।

विज्ञापन

हालांकि ये संक्रमण पिछले कई बार की तरह घातक नहीं था। व्यक्ति का मुख्य लक्षण आंखों में लालिमा और जलन था, जो डेयरी गायों से जुड़े अधिकांश बर्ड फ्लू मामलों के समान है। रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्रों के अनुसार, व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया और वह ठीक हो गया है।

विज्ञापन


एक गाय भी संक्रमित 
यह नया स्ट्रेन पहले पोल्ट्री से संपर्क में आए एक दर्जन से अधिक लोगों में पाया गया था, लेकिन यह पहली बार है जब गायों में इस संक्रमण का पता चला है। यह घटना नेवादा के चर्चिल काउंटी के एक खेत में हुई थी, जो राज्य के पश्चिमी मध्य हिस्से में स्थित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीसी ने दी जानकारी
बढ़ते खतरों को लेकर सीडीसी ने कहा कि इस बात का कोई संकेत नहीं है कि इस व्यक्ति से वायरस किसी और व्यक्ति में फैला हो। एजेंसी का कहना है कि यह वायरस आम जनता के लिए कम जोखिम वाला है।

बता दें कि वर्तमान में जो बर्ड फ्लू फैल रहा है, वह एच5एन1 इन्फ्लूएंजा वायरस का एक प्रकार है, जो जानवरों और कुछ इंसानों में फैलता है। वैज्ञानिकों ने बताया कि 2023 के अंत में गायों में फैलने के बाद, एक नए प्रकार को B3.13 के रूप में पहचाना गया, जो अब तक 16 राज्यों में 962 मवेशियों को संक्रमित कर चुका है, जिनमें सबसे ज्यादा मामले कैलिफोर्निया से हैं।



एक और नए संकट का प्रभाव
इसके अलावा, एक और नया संस्करण "D1.1" 31 जनवरी को नेवादा के मवेशियों में पाया गया था। यह वायरस जंगली पक्षियों से मवेशियों में फैला था। सीडीसी के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले साल अमेरिका में 68 लोगों को बर्ड फ्लू से संक्रमित होने की जानकारी मिली थी, जिनमें से अधिकांश ने गायों या मुर्गियों के साथ काम किया था। हालांकि, आम जनता के लिए खतरा कम है, लेकिन जिन लोगों का जानवरों के साथ करीबी संपर्क है, उन्हें सुरक्षा उपायों का पालन करने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed